Sports
Advertisements

Muzaffarpur 13 February : आज दिनांक 13/2/22 मुजफ्फरपुर में आयोजित बिहार राज्य सेस्टोबॉल टीम का चयन किया गया। बिहार के पटना, रोहतास, मुजफ्फरपुर, पुर्वी चम्पारण,अरवल,आरा,शिवहर औरंगाबाद, समस्तीपुर, वैशाली, दरभंगा, जहानाबाद, बक्सर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। बिहार टीम के चयनित खिलाड़ी 4 मार्च से 6 मार्च संगरुर, पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर, सिनियर सेस्टोबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

Cestoball Association of Bihar
Dr Rajiv Kumar during selection process

बिहार सेस्टोबॉल संघ के अध्यक्ष डाॅ राजीव कुमार ने खिलाड़ियों का स्वागत किया एवं उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विजयी होने के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी।

डा फिरोजुद्दीन फ़ैज़,अभय कुमार, जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण प्रसाद, आदित्य कुमार,सुर्यदीप और बिहार संघ के सभी सदस्य उपस्थित हुए एवं खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

Advertisements

टीम इस प्रकार है::– जुनियर बालक — आदित्य राज (आरा), कृष्ण कुमार,पार्थ प्रत्युष (पटना), किसलय सिंह, वैभव ओझा (मुजफ्फरपुर), भरत कुमार (समस्तीपुर),सहवाज़, सोहैल (बक्सर), अभिषेक कुमार (रोहतास) एवं रोहन कुमार (दरभंगा)

सिनियर बालक :— मोहित कुमार (पुर्वी चम्पारण),रिशभ राज(पटना), मुकेश कुमार (अरवल),रौशन कुमार,रौनक(मुजफ्फरपुर), सरफराज, सोहैल (आरा),अभिनव(समस्तीपुर), अवकाश (औरंगाबाद) एवं विवेक (रोहतास)

सिनियर बालिका वर्ग :– रागीनि (मुजफ्फरपुर),सोनाली,विनीता (बक्सर,), प्रियम्बदा, श्रृष्टि (भोजपुर),पदक, नैन्सी (रोहतास),मिमान्सा (समस्तीपुर) , श्रावणी,श्रेया (वैशाली)
चयन समिति के सदस्य शेताब खान,अलका सिन्हा, रविकांत,विभात, राहुल,राशीद, अवनीश और नेहा रही।

सेस्टोबॉल संघ के महासचिव अखिलेश कुमार मणि ने सभी खिलाड़ियों तथा अतिथियों का स्वागत किया। सभी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

History of Cestoball

सेस्टोबॉल 1897 में अर्जेंटीना में बनाया गया एक खेल है। 1986 में ब्यूनस आयर्स और सांता रोजा में सम्मेलन के दौरान, खेल ने 'पेलोटा अल सेस्टो' 'pelota al cesto' नामक पुराने अर्जेंटीना के खेल को और अधिक गतिशील बनाने और इसे लाने के उद्देश्य से नाम बदलकर सेस्टोबॉल कर दिया। कॉर्फबॉल और नेटबॉल के साथ घनिष्ठ सामंजस्य स्थापित करता है.Source Google

What is Cestoball Game

सेस्टोबॉल अर्जेंटीना की शारीरिक शिक्षा के जनक प्रोफेसर एनरिक रोमेरो ब्रेस्ट द्वारा बनाया गया एक अर्जेंटीना का खेल है। उन्होंने 1897 में हॉलैंड में शारीरिक शिक्षा के कांग्रेस में भाग लेने के बाद अपने नियमों को डिजाइन करना शुरू किया। 1903 में उन्होंने माध्यमिक विद्यालय शिक्षण के लिए एक शारीरिक शिक्षा कार्यक्रम के हिस्से के रूप में शिक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय को खेल प्रस्तुत किया, जिसे 17 मार्च, 1903 को अनुमोदित किया गया था, जिस तारीख को वर्तमान में सेस्टोबॉल दिवस मनाया जाता है।

1910 और 1922 के बीच इस खेल में कई नियामक परिवर्तन हुए। 1924 में पहली बार आयोजित प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसके बाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन (आईएनईएफ) द्वारा इंटरकॉलेजिएट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। 1930 में INEF द्वारा पहली अर्जेंटीना Cestoball चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था। 1 9 32 में वॉलीबॉल और सेस्टोबॉल दोनों के अभ्यास को विनियमित करने और टीमों को संघबद्ध करने के लिए, रोमेरो ब्रेस्ट की अध्यक्षता में अर्जेंटीना फेडरेशन ऑफ वॉलीबॉल और सेस्टोबॉल बनाया गया था। Source Cestoball Federation of india

Rules of Cestoball
सिस्टो बॉल खेल के नियम नीचे 49 पन्नो में दी गई इस लिंक को क्लिक कर अधिक जानकारी ले सकते हैं.
Cestoball Rules 

#cestoball #biharteam #nationalcestoball #pelotalcesto

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.