Headlines

लंगट सिंह कॉलेज में नैक मूल्यांकन की तैयारी

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 15 February : लंगट सिंह कॉलेज में नैक मूल्यांकन को लेकर सेल्फ स्टडी रिपोर्ट की तैयारी के मद्देनजर कोर कमिटी की बैठक आयोजन की गई. अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने इस दौरान नैक मूल्यांकन के लिए बनाए गए सात मापदंडों पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया.

SKJ Law College
लंगट सिंह कॉलेज में नैक मूल्यांकन की तैयारी

प्रो राय ने करिकुलर एस्पेक्ट्स, टीचिंग लर्निंग एंड इवोल्यूशन, रिसर्च इनोवेशन एंड एक्सटेंशन एक्टिविटीज, इंफ्रास्ट्रचर एंड लर्निंग रिसोर्सेज, स्टूडेंट सपोर्ट एंड प्रोगेशन, गवर्नेंश लीडरशिप एंड मैनेजमेंट, इंस्टीट्यूशनल वैल्यूज एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज इत्यादि मापदंडो की समीक्षा करने के साथ उसे और बेहतर बनाने के लिए टीम का मार्गदर्शन किया. प्रो राय ने सभी सात मानदंडों के लिए सबकमिटी बनाते हुए सभी से संबंधित मानदंड की एसएसआर तैयार करने का निर्देश भी दिया.

SKJ Law College
लंगट सिंह कॉलेज में नैक मूल्यांकन की तैयारी

उन्होंने शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ ही गैर अकादमिक गतिविधियों में भी छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया जिससे उनका सर्वांगीन विकास हो सके. प्रो राय ने आगे कहा शिक्षण में नवीनतम तकनीकों का प्रयोग करने पर जोर देना होगा ताकि शिक्षण को प्रभावपूर्ण, रुचिकर व उद्देश्यपूर्ण बनाया जा सके.

आईक्यूएसी समन्वयक प्रो राजीव कुमार ने एसएसआर से संबंधित तैयारी का ब्योरा देते हुए बताया की कॉलेज का एक्यूएआर स्वीकृत होने के साथ ही एसएसआर की तैयारी शुरू कर दी गई है. उन्होंने सात मानदंडों पर विस्तार से बताया. बैठक में प्रो अशोक अंशुमान, प्रो जयकांत सिंह, प्रो राजीव झा, डॉ राजेश्वर कुमार, डॉ रीमा कुमारी, डॉ एस एन अब्बास, डॉ नवीन कुमार, डॉ इम्तियाज़, मनोज कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे.

#lscollege #Muzaffarpur