Sports
Advertisements

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज और महानतम स्पिनर शेन वार्न का आज 20 मार्च को अंतिम संस्कार किया गया. शेन वार्न के अंतिम संस्कार के मौके पर ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट खिलाड़ी के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट बोर्ड के सदस्य भी मौजूद थे. ऑस्ट्रेलियन स्पीनर शेन वार्न के अंतिम संस्कार के मौके पर मार्क टेलर, ग्लेन मैकग्राथ माइकल क्लार्क जैसे दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी मौजूद थे.

All Images from Twitter

शेन वार्न का अंतिम संस्कार मेलबोर्न के कील्दा फुटबॉल क्लब में हुआ.शेन वार्न के बेटे जैक्सन ने क्रिकेट बॉल और एक गोल्फ स्टिक के साथ अपने पिता को कंधा दिया. शेन वॉर्न के शव को कार से फुटबॉल स्टेडियम में लाया गया. महान खिलाड़ी को अंतिम बार देखने के लिए लोगों की बहुत बड़ी भीड़ इकट्ठी थी . अंतिम संस्कार के मौके पर उनकी बेटी भी दिखाई दी.शेन वार्न की दो बेटियां और एक बेटा है.

शेन वार्न की अंतिम यात्रा के दौरान उनकी फोटो वहां आए लोगों को दी गई. पूर्व कप्तान ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क भी दिखाई दिए,अंतिम संस्कार के मौके पर.

Advertisements
Shane Warne Son Jackson


जैसा कि हम सभी जानते हैं 4 मार्च को थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से शेन वार्न का निधन हो गया था. थाईलैंड में उनका एक विला है जहां उन्हें संदिग्ध अवस्था में बेहोश पाया गया. दुनिया के स्पिन जादूगर के नाम से जाने जाते हैं.वह 52 साल के थे.

अपने क्रिकेट कैरियर की शुरुआत भारत के खिलाफ किया था. उनकी स्पिन गेंदबाजी के आगे बड़े बड़े बल्लेबाज अपने को असहज महसूस करते थे. शेन वार्न ने 145 टेस्ट खेले और 708 विकेट भी लिए.

4 जून 1993 का वह दिन था शेन वार्न ने एक ऐसी बॉल फेंकी थी जिसे बॉल ऑफ द सेंचुरी का नाम दिया गया था और यह 1993 के एशेज सीरीज में फेंकी गई थी. बॉल ऑफ द सेंचुरी एक लगभग वाइड गेंद थी जो माइक गेटिंग को फेंकी गई थी जो बाद में टर्न ले कर उन्हें क्लीन बोल्ड कर देती है.

शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि देने के लिए मेलबोर्न क्रिकेट स्टेडियम में एक स्टैंड का नाम शेन वार्न के नाम पर रखा जाएगा.शेन वार्न के अंतिम संस्कार के मौके पर एलन बॉर्डर मर्व हूयूज, डेविड बून अदि मौजूद रहे.

Rozgar(Naukri) Paana ab hua Aasaan! Wo bhi bilkul free.
Download kre rozgarkhoj Apps.

#shanewarne #ballofthecentury #australiancricket

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.