Headlines

महाराष्ट्र के बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर रेल फुट ओवरब्रिज का स्लैब टुटा, लोग गिरे ट्रैक पर, एक महिला की मौत कई घायल

SKJ Law College
Advertisements

<ubai 27 November : महाराष्ट्र के बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर रेल फुट ओवरब्रिज का स्लैब टुटा, लोग गिरे ट्रैक पर, एक महिला की मौत कई घायल हो गए हैं. रविवार को महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का एक हिस्सा रेलवे ट्रैक पर गिर गया। बड़ी बात ये रही कि हादसे के दौरान ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं थी। हादसे में कई यात्री पुल से 60 फीट नीचे रेलवे ट्रैक पर गिर गए । 13 लोग घायल हुए थे। देर रात एक 48 साल की महिला निलिमा रंगारी की मौत हो गई है। ICU में भर्ती एक अन्य महिला की भी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

SKJ Law College
महाराष्ट्र के बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर रेल फुट ओवरब्रिज का स्लैब टुटा, लोग गिरे ट्रैक पर, एक महिला की मौत कई घायल हो गए हैं Twitter Image


शाम करीब 5 बजकर 10 मिनट पर हुए हादसे के बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने घायलों को ट्रैक से उठाया।

#railaccident #ballarshah #maharastra