Muzaffarpur News
Advertisements

Begusarai 6 April : बेगूसराय में खेले जा रहे Randhir Verma Cricket Championship रणधीर वर्मा अंदर-19 क्रिकेट चैंपियनशिप में आज मुजफ्फरपुर टीम का मुकाबला सहरसा के साथ हुआ.

Randhir Verma Cricket Championship

Randhir Verma Cricket Championship Aditya and Rishabh
Randhir Verma Cricket Championship Aditya and Rishabh

सहरसा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया . सहरसा की U-19 क्रिकेट टीम निर्धारित 50 ओवर में 213 रन बनाए सकी 7 विकेट के नुकसान पर.सहरसा की तरफ से प्रणव चौहान ने 56, रोशन 27, एम राज 16, प्रिंस 37, प्रवेश 19, उज्जवल 18, आदित्य 13, सीतांशु ने तीन रन बनाए.

गेंदबाजी में मुजफ्फरपुर के आदित्य कुमार और शुभम ने दो दो विकेट और आर्यन ने एक विकेट लिया

Advertisements


जवाब में खेलने उतरी मुजफ्फरपुर अंदर-19 क्रिकेट टीम ने 29 वे ओवर में जीत का लक्ष्य 216 रन मात्र दो विकेट के नुकसान पर बना लिया. सहरसा के कुणाल ने दो विकेट लिए

मुजफ्फरपुर की जीत में अहम योगदान ऋषभ राज का रहा , जिन्होंने 80 गेंद पर गेंद पर 85 रन बनाए 14 चेकों की मदद से. इनका साथ आदित्य सिन्हा ने बखूबी निभाया जिन्होंने शानदार 79 रन बनाए 70 गेंद पर जिसमें 12 चौके और एक छक्के शामिल है. अमन कुमार पांच रन और कुशदेव सिंह ने 18 रनों का योगदान दिया .मुजफ्फरपुर की टीम ने सहरसा को 8 विकेट से पराजित किया.


इस मैच के खास बात पहले विकेट के लिए 180 रनों की भागीदारी हुई ऋषभ आदित्य के बीच. पहला विकेट 180 पर और दूसरा विकेट 192 पर गिरा. रणधीर वर्मा अंदर 19 क्रिकेट चैंपियनशिप मुजफ्फरपुर टीम के लिए टीम के अपडेट के लिए हमारे वेबसाइट पर मिलती रहेगी.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.