Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 5 June : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर LS College में वसुधा कल्याण आश्रम के सहयोग से वृक्षारोपण, पेड़ों की देखभाल और स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने पर्यावरण संरक्षण, सिंगल-यूज प्लास्टिक पर रोक और सोलर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर LS College में वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान

लंगट सिंह कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कॉलेज परिसर में वसुधा कल्याण आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान के तहत न केवल नए पौधे लगाए गए, बल्कि परिसर में पहले से लगे पेड़ों की देखभाल की गई और पूरे कैम्पस में व्यापक साफ-सफाई अभियान भी चलाया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर LS College में वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान
विश्व पर्यावरण दिवस पर LS College में वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान
Advertisements

पर्यावरण दिवस पर अपने संदेश में प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि आज के समय में न सिर्फ नए पौधे लगाने की आवश्यकता है, बल्कि पहले से लगे हुए पुराने पेड़ों को बचाने और उनकी देखभाल करने के लिए भी सबको जागरूक करना अनिवार्य है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर LS College में वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान
विश्व पर्यावरण दिवस पर LS College में वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान

प्रो कनुप्रिया ने कॉलेज के प्रयासों पर चर्चा करते हुए कहा कि कॉलेज प्रशासन विभिन्न महत्वपूर्ण अवसरों पर व्यापक वृक्षारोपण, परिसर के पहले से लगे पुराने व ऐतिहासिक पेड़ों की विशेष देखभाल, संपूर्ण कैम्पस की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के साथ-साथ परिसर में सिंगल-यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित कर तथा सोलर पावर के प्रयोग को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय व अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.