Sports
Advertisements

Buxar Bhabhua 10 April : Randhir Verma Cricket Trophy बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे हैं रणधीर वर्मा इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के शाहाबाद ज़ोन के मैच में आज भोजपुर ने बक्सर को 8 विकेट से पराजित कर दिया. भभुआ के जगजीवन स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में भोजपुर ने बक्सर को 8 विकेट से पराजित कर दिया.

Umpires with Captains in Randhir Verma Cricket Trophy
Umpires with Captains in Randhir Verma Cricket Trophy

बक्सर बल्लेबाजी

बक्सर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. निर्धारित 50 ओवर में 47.1 ओवर में 181 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. बक्सर की तरफ से बल्लेबाजी में पंकज अवस्थी ने शानदार अर्धशतक लगाया, मो. आसिफ 27, सचिन 31, सुमित 17, अरुण 14, संदीप 12, रन बनाने में सफल रहे.

भोजपुर गेंदबाजी


भोजपुर की गेंदबाजी में रोहित और गुलशन ने ३-3 विकेट ,अश्विनी दो, शिवम और राकेश को एक-एक विकेट प्राप्त हुए.

Advertisements

भोजपुर बल्लेबाजी


लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोजपुर की टीम 43.1 ओवर में 2 विकेट पर 183 रन बनाकर मैच को 8 विकेट से जीत लिया. चंदन ६६. पियूष 45 आदर्श 35 गुलशन 16 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई.


बक्सर की गेंदबाजी में सुमित को एक विकेट प्राप्त हुआ.

Gulshan (Bhojpur) Man of the Match
Gulshan (Bhojpur) Man of the Match

मैन ऑफ द मैच

भोजपुर के गुलशन को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.

मैच के अंपायर

आज मैच के अंपायर बीसीए फाइनल पटना के आशुतोष और मुजफ्फरपुर के सचिन कुमार थे और मैच के स्कोर बीसीए प्रशिक्षण प्राप्त सौरव कुमार और निखिल.

#cricket #biharcricket #rnadhirvermacricket

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.