Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 11 April : L.S. College Muzaffarpur लंगट सिंह कॉलेज के लाइब्रेरी एवं सूचना विज्ञान विभाग में सत्र 21_22 के छात्रों के लिए फेयरवेल सह सम्मान समारोह आयोजित की. साथ ही सत्र 2022_23 के छात्रों के लिए स्वागत समारोह आयोजित किया गया. प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने अध्यक्षता करते हुए कहा उतीर्ण हो रहे छात्रों को लाइब्रेरी को संभालने के प्रबंधकीय और प्रशासनिक पहलुओं की गहन शिक्षा प्रदान की गई है.

समारोह में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने पुरस्कृत भी किया
समारोह में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने पुरस्कृत भी किया

आज सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में लाइब्रेरी साइंस का दायरा काफी बड़ा हो गया है . आज के समय में यह एक हाईटेक कार्य के रूप में जाना जाता है, इसलिए इसमें करियर के अवसरों में भी काफी ज्यादा वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा की उतीर्ण हो रहे सभी छात्र का उचित प्लेसमेंट हो जाए इस दिशा में प्रयास किया जा रहा है. प्रो राय ने पास हो रहे छात्रों से नव नामंकित छात्रों का मार्गदर्शन करने की अपील की. उन्होंने सभी छात्रों से कॉलेज के पूर्ववर्ती संघ से जुड़कर कॉलेज के विकास में भविष्य में भी योगदान देते रहने की अपील भी की.

L.S. College Muzaffarpur फेयरवेल सह सम्मान समारोह
L.S. College Muzaffarpur फेयरवेल सह सम्मान समारोह

L. S. College Muzaffarpur कोर्स समन्वयक डॉ ऋतुराज कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा की लाइब्रेरी साइंस के छात्रों के प्रैक्टिकल और इंटर्नशिप की बेहतर व्यवस्था को गई है जिससे इनको लाइब्रेरी प्रबंधन के गुर सीखने का मौका मिल सके. उन्होंने कहा की छात्र उतीर्ण हो गए हैं लेकिन विभाग के शिक्षक आगे भी उनके मार्गदर्शन के लिए सदैव तत्पर रहेंगे.

Advertisements

समारोह में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने पुरस्कृत भी किया. समारोह में प्रो राजीव कुमार, प्रो जयकांत सिंह, प्रो राजीव झा, डॉ विजय कुमार, डॉ राजीव कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ बिपिन कुमार, मनोज कुमार शर्मा, ऋषि कुमार, रोहित कुमार सहित अन्य मौजूद रहे.

#lscollege #Muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.