Sports
Advertisements

Randhir Verma Cricket 14 April :Randhir Verma Trophy बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेला जा रहा है रणधीर वर्मा ट्रॉफी. आज का मैच केयर और बक्सर के बीच जगजीवन स्टेडियम भभुआ में खेला गया.आज कैमूर और बक्सर के बीच खेले गए मैच में कैमूर ने बक्सर को 39 रनों से पराजित कर दिया.

कैमूर बल्लेबाजी

कैमूर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 246 रनों का स्कोर खड़ा किया. जिसमें हंसराज और सलमान ने अर्धशतक लगाकर पारी को 246 तक पहुंचाया.

Kaimur vs Buxar Randhir Verma Trophy
Kaimur vs Buxar Randhir Verma Trophy

बक्सर गेंदबाजी


बक्सर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रकाश कुमार ने दो विकेट आदित्य एक और सुमित कुमार ने एक विकेट हासिल किया.

Advertisements

बक्सर बल्लेबाजी


लक्ष्य का पीछा करने उतरी बक्सर की टीम में 207 रन ही बना सकी निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर. जिसमें अर्धशतक की पारी मोहम्मद आसिफ ने खेली. पंकज 136 विवेक 14 सुशांत ३२ रन का योगदान दे पाए.

कैमूर गेंदबाजी


गेंदबाजी में कैमूर की तरफ से तौफीक और अनुभव ने दो-दो विकेट लिए. इनके अलावा अभिषेक सरोवर सुधीर को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ. कैमूर ने बक्सर को 39 रनों से मात दी.
आज के अंपायर थे पटना के आशुतोष कुमार और मुजफ्फरपुर के सचिन कुमार के साथ स्कोरर की भूमिका मे निखिल और आर्यन मैदान में मौजूद थे,

#cricket #bihar Cricket #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.