Muzaffarpur 27 November : आज दिनांक 27 11 24 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में Ravi Mehta Memorial Football लीग प्रतियोगिता के तहत खेला गया आज के मैचों में गुरु फुटबॉल क्लब ने युग सृजन फुटबॉल क्लब को एक के मुकाबले चार गोलों से पराजित कर दिया एवं किंग कोबरा फुटबॉल क्लब और रैंबो फुटबॉल क्लब के बीच मुकाबला शून्य शून्य से बराबरी पर रहा।
Ravi Mehta Memorial Football

लीग टूर्नामेंट का 59 व मैच एवं आज का पहला मैच किंग कोबरा फुटबॉल क्लब बनाम रैंबो फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। आज के मैच का शुभारंभ मुजफ्फरपुर जिला फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन नजीर हुसैन ने अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया आज खेले गए मैच में दोनों ही टीमों के द्वारा काफी अच्छा खेल का प्रदर्शन किया गया लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हुई खेल के समाप्ति पर रैंबो फुटबॉल क्लब और किंग कोबरा फुटबॉल क्लब के बीच मुकाबला गोल रहित समाप्त हुआ।
2nd Muzaffarpur Sports Festival का पोस्टर व वीडियो जारी https://t.co/sXYBzETsGD #Muzaffarpur #sports pic.twitter.com/uE9B01smdE
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) November 27, 2024
लीग टूर्नामेंट के 60 वा मैच एवं आज का दूसरा मैच युग सृजन फुटबॉल क्लब और गुरु फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया खेल के समाप्ति पर गुरु फुटबॉल क्लब ने युग सृजन फुटबॉल क्लब को एक के मुकाबले चार गोलों से पराजित कर दिया।
आज के पहले मैच में निर्णायक के रूप में सुरेश महतो सहायक निर्णायक के रूप में मणिराज एवं राकेश कुमार प्रतिनियुक्त थे।
दूसरे मैच में निर्णायक के रूप में मोहम्मद करार सहायक निर्णायक के रूप में इरशाद मलिक और दीपक कुमार प्रतिनियुक्त थे।
दिनांक 28 11 24 को लीग टूर्नामेंट के अंतर्गत शानदार दो मैच खेले जाएंगे।
पहला मैच एम आई टी फुटबॉल क्लब और स्वर्गीय सुरेश अचल सुपर सोकर फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा ।
दूसरा मैच आईजी पुलिस फुटबॉल टीम और विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।