Muzaffarpur 23 December : RDS College के पूर्व प्राचार्य डॉ तृप्ति नारायण सिंह के निधन पर प्राचार्य कक्ष में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। शिक्षक एवं कर्मचारियों ने प्रो सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की तथा उनसे जुड़ी यादें साझा की।
RDS College शोक सभा

शोक संवेदना व्यक्त करते हुए प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने कहा कि प्रो टी एन सिंह भौतिकी के प्रसिद्ध एवं विद्वान शिक्षक थे। इसके साथ ही अच्छे प्राचार्य एवं प्रशासक के रूप में जाने जाते थे। इसके साथ ही कॉलेज के विकास में उनका काफी योगदान रहा। एक अच्छे शिक्षक एवं प्रशासक होने के साथ वे सामाजिक कार्यों में भी रुचि लेते थे।

प्रो सिंह के निधन से शिक्षा जगत में एक खालीपन आ गया है। शिक्षा जगत में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि 1966 से 1998 तक वे आरडी एस कॉलेज के प्राचार्य रहे। 1998 से 1999 तक वे एलएस कॉलेज के प्राचार्य रहे और वहीं से सेवानिवृत हुए।
B.R.A. Bihar University 95वें फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम https://t.co/JsJEtLv8eL #Muzaffarpur @DineshCRai @LS_College pic.twitter.com/KLEbOp3bmv
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) December 22, 2024
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में डॉ सत्येंद्र प्रसाद सिंह, डॉ संजय कुमार सुमन, डॉ एम एन रजवी, डॉ राजीव कुमार, डॉ पूनम कुमारी, डॉ सौरभ राज, डॉ राजेश कुमार, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ अजमत अली, डॉ अमोद कुमार, डॉ सुमन लता,डॉ मंजरी आनंद,डॉ प्रियंका दिक्षित,डॉ मनीष कुमार शर्मा, डॉ गणेश कुमार शर्मा, डॉ मीनू कुमारी, डॉ अंजनी शुक्ला, श्री निर्मल कुमार शर्मा, श्री पंकज भूषण, श्री मनीष कुमार, राजेश कुमार उर्फ गोलटू, श्री रूपेश झा, कार्तिक पूर्णेन्दु आदि मौजूद थे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।