Muzaffarpur 13 August : RDS College के एनएसएस इकाई एवं सांस्कृतिक टीम के संयुक्त तत्वावधान में “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम को लेकर कॉलेज परिसर में तिरंगा जागरूकता रैली प्राचार्य डॉ अनिता सिंह एवं डॉ पयोली के नेतृत्व में निकाली गई।
RDS College परिसर में तिरंगा जागरूकता रैली

कॉलेज छात्रों को अपने अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। प्राचार्य द्वारा तिरंगा के महत्व और देशभक्ति की भावना पर प्रकाश डाला गया।

डॉ पयोली ने कहा कि तिरंगा राष्ट्रीय महत्व का प्रतीक है। देश भक्ति की भावना से प्रेरित होकर हमें तिरंगा के सम्मान में घर-घर पर तिरंगा फहराना चाहिए।
RDS College की एनसीसी इकाई "हर घर तिरंगा" सड़क रैली https://t.co/jwkcfDTyuP #Muzaffarpur #HarGharTrianga @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/Y27ZeoC5B7
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 13, 2024
इस अवसर पर डॉ राजीव कुमार, डॉ मीनू कुमारी, श्री निर्मल कुमार शर्मा, सोनी वर्मा समेत कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।