Muzaffarpur News

RDS College में 29 एवं 30 अगस्त को कबड्डी एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता

Advertisements

Muzaffarpur 27 August :RDS College में 29 एवं 30 अगस्त को क्रमशः कबड्डी एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन खेल प्रांगण में किया जाएगा। खेल संयोजक डॉ आनंद प्रकाश दुबे ने बताया कि यह प्रतियोगिता छात्र एवं छात्रा दोनों वर्गों के लिए आयोजित होगी।

RDS College कबड्डी एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता

RDS College कबड्डी एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता
RDS College कबड्डी एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता

खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है : डॉ अनिता सिंह

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छात्र-छात्राएं खेल परिषद के कार्यालय में छात्र प्रतिनिधि केशव कुमार, सक्षम कुमार, आकाश कुमार एवं पंकज कुमार के पास रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

आनंद प्रकाश दुबे ने कहा कि कॉलेज परिसर में कई खेल आयोजन होंगे। खेलों के जरिए छात्र चुनौतियों का सामना करने में दृढ़ता, समय प्रबंधन और लचीलापन का महत्व सिखते हैं।
प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने कहा कि खेल छात्रों के जीवन का अहम हिस्सा है। खेलों से उनके शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के विकास में मदद मिलती है। खेल को छात्र की दिनचर्या में शामिल करने से अनुशासन, टीम वर्क और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा मिलता है। बताया कि आगे आने वाले समय में कॉलेज द्वारा हर प्रकार के खेल का आयोजन करवाया जाएगा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.