www.goltoo.in

Bihar State University Employee Federation ने शिक्षा विभाग के मनमाने फैसलों की आलोचना की

August 27, 2024 | by Goltoo

Add-a-heading-3

Patna 27 August : Bihar State University Employee Federation बिहार राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ पटना और बिहार राज्य विश्वविधालय एवम् महाविधालय कर्मचारी महासंघ पटना शिक्षेकतर महासंघ की संयुक्त संघर्ष समिति ने शिक्षा विभाग के अफसरशाहों द्वारा उच्च शिक्षा और उससे जुड़े सेवारत और अवकाश प्राप्त शिक्षकेतर एवम् शिक्षकों के प्रति मनमाने और शत्रुतापूर्ण फैसलों और उठाये जा रहे कदमों की तीखी आलोचना की है और कहा है कि यदि शिक्षा विभाग बिना सिर-पैर और विश्वविद्यालय नियमों/परिनियमों से अलग कोई भी मनमाना फैसला करेगा तो आने वाले दिनों में संघ/संगठनों के साथ टकराव सुनिश्चित है।

Bihar State University Employee Federation

आज पटना में जारी प्रेस विज्ञप्ति में बीएसयूईएफ के प्रदेश महासचिव श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह और BSU&CEF पटना के महामंत्री श्री ब्रजकिशोर सिंह ने संयुक्त रूप से कहा है कि श्रीमान एडीएस के के पाठक के कार्यकाल में शिक्षकों/कर्मियों पर की गई कार्रवाई को शिक्षा विभाग ने दो दिन पहले वापस लिया है,उसका हम स्वागत करते हैं ।लेकिन संघ-संगठन के अधिकार को चुनौती देने वाला पत्र अभी तक वापस नहीं लिया गया है।

Bihar State University Employee Federation
Bihar State University Employee Federation

वेतन-पेंशन के लिए शिक्षा विभाग नया पोर्टल बनाकर विश्वविद्यालय को सरकार की अफसरशाही मुट्ठी में करने का कुत्सित प्रयास,उपयोगिता प्रमाणपत्र के बहाने वेतन-पेंशन को रोकना,जिलास्तरीय अफसरों द्वारा जांच और आॉडिट कराने जैसे फैसले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं। ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो श्रीमान के के पाठक के समय लिये गए थे,शिक्षा विभाग फिर उसी राह पर अग्रसर है।बिना संघ-संगठन से वार्ता किये एक तरफा फैसले लिये जा रहैं,इस पर पूर्व में भी फुटाब-फुस्टाब के साथ शिक्षकेतार संघो की घोर आपत्ति है और हर स्तर पर इसका विरोध सभी संवर्ग कर्मचारी महासंघ और शिक्षक किए है और करेगें।

इस संघर्ष में हर समय पेंसनर संघ भी साथ दिया है और आज भी आह्वान किए है वे भी साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को कटिबद्ध है ! इसी लिए संयुक्त संघर्ष समिति ने राज्य के सभी कर्मचारियों और शिक्षकों का आह्वान किया है कि आगामी 31 अगस्त को प्रत्येक विश्वविद्यालय मुख्यालय और महाविद्यालय इकाइयों में कर्मचारी ,शिक्षक , पेंशनर धरना-प्रदर्शन करेगें और अपना ज्ञापन प्राचार्य,कुलपति,शिक्षामंत्री और मुख्यमंत्री को प्रेषित करेगें।पुनः 5 सितम्बर शिक्षक दिवस के दिन काला बिल्ला लगाकर समारोह में भाग लेंगे और अपना प्रतिरोध जतायेगें।


माननीय कुलपति से अपनी मांग जैसे नियमित प्रोमोशन‌ , बकाया एरियर राशि , हर माह १ तारीख वेतन भुगतान , स्वास्थ्य बीमा , ग्रुप बीमा , आवास , , आदि सम्बन्धित रखेंगे .

बिहार राज्य विश्वविधालय कर्मचारी महासंघ पटना और बिहार राज्य विश्वविधालय एवम् महाविधालय कर्मचारी महासंघ पटना दोनों ने संयुक्त रूप से अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (AIFUCTO) और फुटाब-फुस्टाब द्वारा लिये गये फैसलों का पुरजोर समर्थन किया । महामंत्री श्री ब्रजकिशोर सिंह और राघवेन्द्र सिंह ने कहा है कि बिहार के सभी कर्मी अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करें और गलत सरकारी मंशाओं को शिकस्त दे ! इस समय शिक्षक संघ और पेंशनर भी साथ है और अन्य संगठनों से बात चल रही है आंदोलन तक सभी साथ होंगे क्योंकि यह अंतिम लाराई सरकार और उनके अफसरशाही विश्वविधालय प्रशासन से है !

RELATED POSTS

View all

view all