Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 26 July : RDS College के सभागार में कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती के अवसर पर कॉलेज एनसीसी इकाई के तत्वावधान में कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। एनसीसी के छात्रों ने नाटक, देश भक्ति गीत, समूह गान आदि प्रस्तुति की।

RDS College में कारगिल विजय दिवस
RDS College में कारगिल विजय दिवस

RDS College में कारगिल विजय दिवस

RDS College में कारगिल विजय दिवस
RDS College में कारगिल विजय दिवस


इस अवसर एनसीसी के तरफ से एलओसी एवं मिशन फतेह नामक लघु फिल्म की प्रस्तुति की गई।

RDS College में कारगिल विजय दिवस
RDS College में कारगिल विजय दिवस
RDS College में कारगिल विजय दिवस
RDS College में कारगिल विजय दिवस
RDS College
RDS College प्राचार्य डॉ अनिता सिंह


प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों की याद में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। कारगिल युद्ध की जीत ने हमारे जवानों की वीरता, एकता और देशभक्ति को पूरे देश में एक संदेश के रूप में फैलाया है। छात्र देशभक्ति, ईमानदारी, मेहनत और अच्छे आचरण को बनाए रखें, जिससे देश आगे बढ़ेगा और पूरी दुनिया उनपर गर्व करेगी।

Advertisements
RDS College
RDS College


एनसीसी समन्वयक डॉ जयदीप घोष ने कहा कि एनसीसी के छात्र देशभक्ति के मिशन को हमेशा बनाए रखते हैं। कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती पूरे देश के लोगो के लिए राष्ट्रभक्ति का मजबूत संदेश है। हम देश की सेवा एवं रक्षा के लिए हर स्थिति में प्रतिबद्ध हैं।

RDS College


मौके पर डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ संजय कुमार सुमन, डॉ श्रुति मिश्रा, डॉ रजनीकांत पांडे, डॉ एम हुसैन, डॉ हसन रजा, डॉ मंजरी आनंद, डॉ तूलिका सिंह, डॉ कृतिका वर्मा, डॉ सारिका चौरसिया, डॉ प्रियंका दिक्षित, डॉ सुमन लता, डॉ आयशा जमाल, डॉ ललित किशोर, डॉ भैरवी, डॉ प्रेमलता, श्री पंकज भूषण,श्री अम्लेनदु कुमार, राजेश कुमार “गोलटू” ने भी अपने विचार रखे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.