www.goltoo.in

RDS College Muzaffarpur में बैंकिंग, फाइनेंस और इंश्योरेंस सर्टिफिकेट प्रोग्राम का शुभारंभ

May 20, 2025 | by Goltoo

bbe83dd7-001a-4471-a12d-36b4a48ca362

Muzaffarpur 20 May : आज दिनांक 20 मई को RDS College Muzaffarpur में कॉमर्स विभाग एवं टाइम्सप्रो के संयुक्त तत्वावधान में बैंकिंग, फाइनेंस एवं इंश्योरेंस विषयक सर्टिफिकेट प्रोग्राम की औपचारिक शुरुआत की गई। यह आयोजन RDS College के सेमिनार हॉल में संपन्न हुआ।

RDS College Muzaffarpur Certificate Program

RDS College
RDS College
RDS College

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर अनीता सिंह ने की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे श्री अमरेश कुमार, ऑपरेशन हेड – कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी, टाइम्सप्रो। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राहुल कुमार बसाक, क्लस्टर मैनेजर, टाइम्सप्रो तथा श्री वेद प्रकाश, क्लस्टर एग्जीक्यूटिव, टाइम्सप्रो उपस्थित रहे।

RDS College
RDS College

इस सर्टिफिकेट प्रोग्राम में विद्यार्थियों की सहभागिता उत्साहजनक रही, जिसमें 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विषय प्रवेश तथा धन्यवाद् ज्ञापन विभागाध्यक्ष डॉ प्रियंका दीक्षित द्वारा किया गया. मंच संचालन का कार्य डॉ. सारिका चौरसिया एवं डॉ. कृतिका वर्मा ने संयुक्त रूप से किया.

इस अवसर पर RDS College के वरिष्ठ शिक्षकों में डॉ. नीलिमा झा, डॉ रमेश गुप्ता, डॉ सत्येंद्र सिंह,डॉ. प्रियंका दीक्षित, डॉ रजनीकांत पांडेय, डॉ. नेयाज अहमद, डॉ. आरती मित्रा, डॉ. नीरज मिश्रा, डॉ आर एन ओझा, डॉ अलोक प्रताप तिवारी,डॉ. सारिका चौरसिया, डॉ. कृतिका वर्मा, श्री राजेश कुमार एवं श्री मनीष कुमार सहित अनेक छात्र जैसे सक्षम, कृष्णा, शशांक आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बैंकिंग, वित्त एवं बीमा क्षेत्र में करियर के लिए आवश्यक व्यावहारिक ज्ञान एवं प्रशिक्षण प्रदान करना है। आयोजन की सफलता ने छात्रों और शिक्षकों दोनों में उत्साह का संचार किया।

You may also like to read…..

RELATED POSTS

View all

view all