www.goltoo.in

Agnipath Yojna : संबंधित जानकारी के लिए मुजफ्फरपुर सेना भर्ती कार्यालय में संपर्क कर सकते

June 22, 2022 | by Goltoo

indian-army (1)

Muzaffarpur 22 June : अग्नीपथ योजना संबंधित जानकारी के लिए मुजफ्फरपुर सेना भर्ती कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं. मुजफ्फरपुर की सेना भर्ती निदेशक कर्नल बॉबी जसरोटिया ने अपील की है कि वे अग्नीपथ भर्ती योजना से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय मुजफ्फरपुर में संपर्क कर सकते हैं.

सुबह 10:00 से 1:00 के बीच में जानकारी मिलेगी. मुजफ्फरपुर सेना कार्यालय के अंतर्गत 8 जिले आते हैं. 8 जिलों के होने वाली अग्निवीर से अपील की है कि किसी के बहकावे में नहीं पड़े. कर्नल ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व अग्नि पथ योजना पर अफवाह फैला रहे हैं.

भारतीय सेना के जी आई ए साइट पर अग्नीपथ भर्ती का नोटिफिकेशन किसी भी समय आ सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि नोटिफिकेशन जारी होने के बाद युवा नौजवान सेना बहाली के विभिन्न प्रक्रियाओं में भाग लेने की दिशा में पूरी तत्परता और मनोयोग के साथ आगे आए और सेना में शामिल हो देश की सेवा करें.

उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे में आकर उपद्रवी गतिविधियों में शामिल होने के कारण यदि प्राथमिकी दर्ज होती है तो आपका और आपके माता पिता के सपने पूरे नहीं होंगे. उन्होंने कहा कि सरकारी संपति पब्लिक की ही संपत्ति है , किसी प्रकार की संपत्ति रेलवे स्टेशन ट्रेन बस निजी वाहनों आदि को नुकसान ना पहुंचाया जाए.

RELATED POSTS

View all

view all