Headlines

RDS College के छात्र अमृत राज और राज आर्यन ने बैडमिंटन खेल में हासिल की राष्ट्रीय पहचान

RDS College के छात्र अमृत राज और राज आर्यन ने बैडमिंटन खेल में हासिल की राष्ट्रीय पहचान RDS College के छात्र अमृत राज और राज आर्यन ने बैडमिंटन खेल में हासिल की राष्ट्रीय पहचान
Advertisements

Muzaffarpur 22 August : RDS College आरडीएस कॉलेज के स्नातक अंग्रेजी विभाग के छात्र अमृत राज और राज आर्यन ने आरडीएस कॉलेज में आयोजित जिला बैडमिंटन संघ के मेजबानी में हंड्रेड बिहार सेकंड सीनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप प्रतियोगिता में सफलता का परचम लहराया। छात्र अमृत राज ने एकल और युगल दोनों वर्गों में विजेता होने का गौरव प्राप्त किया वहीं छात्र राज आर्यन ने युगल स्पर्धा में विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

RDS College के छात्र अमृत राज और राज आर्यन

प्राचार्य डॉ शशि भूषण कुमार ने दोनों छात्रों को अपने कक्ष में सम्मानित किया और उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ये दोनों छात्र हमारे कॉलेज के गौरव हैं। अन्य छात्रों को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बैडमिंटन का खेल सक्रिय और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देता है और प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करता है। खेल प्रतियोगिता और आत्मसामर्थ की भावना को बढ़ावा देता है जिससे एक बेहतर खिलाड़ी बनने का सपना पूरा होता है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Service Regularization

खेल निदेशक डॉ रवि शंकर कुमार ने बताया कि RDS College के ये दोनों छात्र कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। साथ ही इंटर जोन इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिहार यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करते हुए बिहार यूनिवर्सिटी टीम को ‘ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी’ के लिए क्वालीफाई करवाया और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी के लिए भी क्वालीफाई करवाने में अहम भूमिका निभाई।

इस अवसर पर डॉ ममता कुमारी, डॉ सत्यव्रत, श्री करुणेश कुमार, मनीष कुमार समेत कॉलेज के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी दोनों छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *