Muzaffarpur 2 April : RDS College में पीजी थर्ड सेमेस्टर छात्रों के लिए आयोजित कार्यशाला में ऐतिहासिक साक्ष्यों के विश्लेषण, प्राथमिक-द्वितीयक स्रोतों के उपयोग, सही साइटेशन, अकादमिक लेखन और प्रोजेक्ट फाइल तैयार करने के व्यावहारिक तरीकों पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया।
RDS College में कार्यशाला
RDS College में पीजी थर्ड सेमेस्टर के छात्रों के लिए आयोजित कार्यशाला में ऐतिहासिक साक्ष्यों के विश्लेषण, प्राथमिक एवं द्वितीयक स्रोतों के उपयोग, सही साइटेशन तथा अकादमिक लेखन कौशल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्थानिक एवं मौखिक इतिहास, डेटा विश्लेषण और प्रभावी ढंग से प्रोजेक्ट फाइल तैयार करने के व्यावहारिक तरीकों पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए वरिष्ठ शिक्षक एवं सीनेट सदस्य डॉ संजय कुमार सुमन ने कहा कि शोध लेखन में इतिहास की प्रासंगिकता अत्यंत महत्वपूर्ण है। इतिहास अतीत की घटनाओं, संस्कृतियों और मानवीय अनुभवों का विश्लेषण कर वर्तमान संदर्भ को समझने, नीति निर्धारण में सुधार करने तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए अनिवार्य भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं छात्रों में आलोचनात्मक सोच, साक्ष्य आधारित विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक विकास के पैटर्न को समझने की क्षमता विकसित करती हैं, जिससे बेहतर भविष्य के निर्णय लेने में सहायता मिलती है।
BRABU VC Prof Dinesh Chandra Rai के नेतृत्व में प्लांट-बेस्ड मिल्क पर ऐतिहासिक शोध, एल्सेवियर जर्नल में प्रकाशित https://t.co/OkjAscq48q #Muzaffarpur #varanasi @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/jadX1ZhB6j
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 1, 2026
विभागाध्यक्ष डॉ एम. एन. रजवी ने कहा कि असाइनमेंट लेखन में प्राथमिक और द्वितीयक स्रोतों का सही उपयोग करते हुए मानवीय गतिविधियों और ऐतिहासिक घटनाओं का सटीक पुनर्निर्माण एवं व्याख्या करना अत्यंत आवश्यक है।
कार्यशाला में डॉ अजमत अली, डॉ अनुपम कुमार, डॉ ललित किशोर और डॉ रविंद्र कुमार ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के अंत में डॉ ललित किशोर ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।