www.goltoo.in

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में आरडीएस कॉलेज की कोमल बनी जिला टॉपर

March 22, 2023 | by Goltoo

ashok

Muzaffarpur 22 March : राम दयालु सिंह महाविद्यालय की छात्रा कोमल बनी है जिला टॉपर. कॉमर्स में टॉपर होने के साथ-साथ जिले में टॉप की है. बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में कोमल ने 459 अंक हासिल की है.

Komal RDS College Muaffarpur Topper


बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट मंगलवार को जारी किया गया जिसमें बेटियों ने बाजी मारी और दुफरी के लाल हीरो बने. ज्यादातर अच्छे नंबर वाले शहरी स्कूल के नहीं थे. ज्यादातर बच्चे जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया वह अभावग्रस्त रहे हैं. उनके माता-पिता ने किसी तरीके से उनके पठन-पाठन की व्यवस्था की.

Komal With Father and Mother after result

उन्ही में एक हैं श्री अशोक कुमार गिरी जो मुजफ्फरपुर के रामदयालु नगर निवासी हैं और एक छोटा व्यवसाय कर अपने परिवार का गुजारा करते हैं. इनकी पुत्री कोमल ने आरडीएस कॉलेज से कॉमर्स की पढ़ाई की और महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर और अपने परिवार का मान बढ़ाया है. श्री अशोक गिरी अपने कठिनाइयों और बीमारियों से जूझते हुए अपने बच्चे का की पढ़ाई में कोई कसर नहीं रहने दी. कोमल की माता श्री सुधा देवी है जो व्यवसाय में सहयोग करती हैं.


बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के रिजल्ट में गुदरी के लाल ने कमाल किया है. कोई पान दुकानदार का पुत्र है कोई दूधवाले की बेटी है. अभाव में रह रहे माता-पिता के बच्चों ने सीख लेते हुए कुछ कर गुजरने की ठानी और पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया. बिहार की टॉपर नंदिनी कॉलेज नहीं कर पाती थी इसलिए कि कॉलेज घर से बहुत दूर था. आने जाने में परेशानी थी इसलिए कोचिंग और सेल्फ स्टडी से ही टॉपर बनी.

Komal Result Copy


मुजफ्फरपुर जिले में आर्ट्स में ए एन प्लस टू हाई स्कूल चंदन पट्टी के शुभम कुमार 448 अंकों के साथ आर्ट्स टॉपर बने हैं.. साइंस कैटेगरी में मुरौल की सानिया और जमालाबाद हाईस्कूल की तृषा 456 अंक लाकर जिले में साइंस टॉपर बनी.


मुजफ्फरपुर जिले के पहले तीन स्थान में 10 विद्यार्थी हैं जिनमें 8 लड़कियां हैं. बिहार के टॉपर में एक भी मुजफ्फरपुर जिले से नहीं है. ज्यादातर टॉपर छोटे शहरों से हैं. इसका मतलब है बिल्कुल स्पष्ट है सोशल मीडिया से दूर रहने वाले और सेल्फ स्टडी करने वालों ने बाजी मारी है.

#biharboard #result #Muzaffarpur #news #topper

RELATED POSTS

View all

view all