Muzaffarpur 11 May : आज बाबा साहब भीमराव अंबेडकर Bihar University मुजफ्फरपुर के कुलपति के कार्य अवधि के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष में बिहार विश्वविद्यालय के नवीन अतिथि शाला में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी, विभिन्न संकायों के संकायअध्यक्ष और सभी पत्र समूहों के विशिष्ट पत्रकार एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार उपस्थित थे.
Bihar University के कुलपति के 100 दिनों का कार्यकाल
कार्यक्रम की शुरुआत में विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी प्रोफेसर राजीव कुमार झा ने कुलपति और विश्वविद्यालय के समस्त पदाधिकारी का स्वागत करते हुए कहा कि काशी की पांडित्य परंपरा से लोकतंत्र की आदि भूमि पर माननीय कुलपति का आगमन हुआ है और उन्होंने आते-आते अतीत के अंधकार को अपने व्यक्तित्व के प्रकार से चमत्कृत किया है. स्वल्पकाल में ही विश्वविद्यालय की गतिविधियों पर उनके उच्च आदर्शों की छाप पड़ी है.

बाद में माननीय कुलपति ने पत्रकारों को अपने कार्यकाल के विजन और मिशन के बारे में विस्तार से बताया. साथ ही विगत 100 दिनों में किए गए कार्यकारी प्रस्तुत किया. कुलपति ने अपने कार्यों का बुरा देते हुए कहा कि उन्होंने महाविद्यालयो और परीक्षा केदो का सघन दौड़ा किया है. अब परीक्षा की गुणवत्ता में गुणात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है. प्रत्येक सोमवार को छात्र संवाद आयोजित किया जा रहा है जिससे छात्रों को उनके किसी कार्यों में परेशानी नहीं हो.

Bihar University में डिजिलॉकर और परीक्षा फल के लिए एप्लीकेशन https://t.co/t1avwAQbZu #Muzaffarpur #goltoo @brabu_ac_in pic.twitter.com/kSr6XtHJyO
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 10, 2024
विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट सेल की स्थापना की गई है. बिहार के सभी विश्वविद्यालय से पहले छात्र हित में डिजिलॉकर सुविधा प्रदान की गई है. विश्वविद्यालय की स्थापना काल से ही पहली बार सीनेट की बैठक में माननीय कुलपति का आगमन विश्वविद्यालय की गरिमा को बढ़ाने वाला रहा. विश्वविद्यालय ने सफलतापूर्वक पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का आयोजन संपन्न किया. विभिन्न विश्वविद्यालय और संस्थाओं के साथ एमओयू हस्ताक्षर किए गए.
विश्वविद्यालय में वर्षों बाद छात्र-छात्रा अंतर विश्वविद्यालय खेलों में सहभागिता के लिए प्रस्ताव भेजा गया और पहली बार अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में कई पुरस्कार जीते और विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया. विश्वविद्यालय में पहली बार सेवानिवृत्ति शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के दिन ही उनके सभी सेवांत लाभ प्रदान कर दिए गए और कुलपति ने आश्वस्त किया कि आगे यह व्यवस्था बनी रहेगी.
LS College में जेंडर सेंसटाइजेशन पर विशेष व्यख्यायन https://t.co/2DHnlmv2gx #Muzaffarpur @brabu_ac_in pic.twitter.com/px4O4HhxyX
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 11, 2024
NAAC की तैयारी की गतिशीलता पर निदेशक प्रोफेसर कल्याण कुमार झा ने अपनी बात रखी. यूजीसी-एमएमटीटीसी के क्रियाकलापों के बारे में निदेशक प्रोफेसर राजीव कुमार झा ने सभी अधिकारियों एवं पत्र पत्रकारों के समक्ष आगामी सत्र के पाठ्यक्रमों की जानकारी दी.
इस अवसर पर छात्र कल्याण ने बेतिया में कुलपति के आदेश अनुसार विश्वविद्यालय के एक्सटेंशन काउंटर के बारे में सूचित किया कल अनुशासन ने विश्वविद्यालय परिसर में अनुशासन बना रहे इस संबंध में बताया कि माननीय कुलपति ने विश्वविद्यालय ने परिसर भ्रमण के लिए एक वाहन उपलब्ध कराया है.
कार्यक्रम के समापन पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रोफेसर संजय कुमार ने शेष महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए और सभी प्रतिभागियों को हार्दिक धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।
कुलपति के नेतृत्व में पहले 100 दिनों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के लिए एक आशाजनक प्रक्षेप पथ स्थापित किया है, जिससे शैक्षणिक उत्कृष्टता और प्रगतिशील सुधारों के युग की शुरुआत हुई है।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।