www.goltoo.in

Bihar News : बिहार एवं ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में अतिथि सहायक प्राध्यापकों को हटाए जाने के विरोध में विधानसभा मार्च

April 2, 2023 | by Goltoo

Patna 2 April : बी आर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय एवं ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में हिंदी विषय के अतिथि सहायक प्राध्यापकों को हटाए जाने के विरोध में ग्यारह विश्वविद्यालय के सभी विषयों के दो हजार से अधिक अतिथि प्राध्यापक आज (3 अप्रैल) को विधानसभा मार्च करेंगे। इस संदर्भ में कुलाधिपति सह राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री बिहार सरकार को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।


संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर ने कहा कि नामांकित छात्र-छात्राओं के बढ़ती संख्या और नियमित नियुक्त शिक्षकों के बीच की खाई को पाटने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने पत्रांक 1/2018, दिनांक 28.01.2019 के कंडिका (2) के द्वारा स्वीकृत रिक्त सीटों के 20 प्रतिशत अतिरिक्त सीटों पर अतिथि शिक्षकों को रखने के लिए निर्देशित किया है।

bihar news

Assembly march against the removal of guest assistant professors

ज्ञात हो कि स्वीकृत पदों का निर्धारण 2012 के बाद अब तक नहीं किया गया।उस समय से लेकर अब तक छात्र-छात्राओं की संख्या में करीब 3 गुना बढ़ोतरी हो चुकी है। ऐसी स्थिति में यूजीसी के मानक के अनुसार छात्र संख्या के अनुपात में स्वीकृत रिक्त पदों को बढ़ाने के साथ-साथ शिक्षकों को व्यवस्थित करने की जरूरत है।

अतः संघ मांग करता है यूजीसी के पत्र के आलोक में बिहार में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए हटाए गए अतिथि शिक्षकों की सेवा के संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन को जल्द से जल्द निर्णय लेना चाहिए।

#universitynews #bihar #news

RELATED POSTS

View all

view all