Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 15 April : 15 अप्रैल को ईटीसी मुसहरी के मैदान में डॉल्फिन क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में सांसद लीजन टी20 क्रिकेट खेला जा रहा है.

आज के पहले मैच में माउंट लिट्रा ने सेंट्रल बैंक को तथा डीएवी टीचर्स ने बैंक ऑफ इंडिया को हराया. सुबह में आज का पहला मैच सेंट्रल बैंक ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया. 20 ओवर में माउंट लिट्रा की टीम 221 रनों का लक्ष्य सेंट्रल बैंक को दिया, जिसमें विनोद ने शानदार 96 रनों की पारी खेली, राणा जी ने भी अर्धशतक लगाया.


गेंदबाजी में आशीष को तीन विकेट राजीव को दो विकेट मिले. सेंट्रल बैंक की ओर से जवाब में सेंट्रल बैंक के दुर्गेश ने शानदार 83 रनों की पारी खेली जो बेकार गई. सेंट्रल बैंक की टीम को 16 रनों से हार मिली. जी लिटेरा के विनोद को मैन ऑफ द मैच दिया गया.

Advertisements
Durgesh Pathak Central Bank
Vinod Mt Litera


दूसरे मैच में डीएवी टीचर्स की टीम ने बैंक ऑफ इंडिया को 44 रनों से हरा दिया. डीएवी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 158 रन का लक्ष्य दिया. जिसमें विकी ने 31 रन,शंकर 29 रन बनाये. बैंक ऑफ इंडिया के अरविंद ने तीन विकेट लिए मोनू रवि और नाव अनुज को एक-एक विकेट मिले.

Sarvesh DAV Teachers

जवाब में बैंक ऑफ इंडिया की टीम 119 रन पर ऑल आउट हो गई जिसमें शशांक ने 38 रन बनाए. डीएवी की तरफ से सर्वेश ने शानदार गेंदबाजी की और 3 विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बने.

#Muzaffarpurnews #Cricket #Legendt20

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.