www.goltoo.in

Bihar University कुलगीत कमेटी की बैठक आयोजित

June 5, 2024 | by Goltoo

brabu-2

Muzaffarpur 5 June : स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में Bihar University कुल गीत कमेटी के संयोजक प्रो रजनीश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में समिति के सभी सम्मानित सदस्यों की एक बैठक हुई।

Bihar University कुलगीत

बैठक में विचार विमर्श के दौरान विश्वविद्यालय कुल गीत हेतु मंगाई जाने वाली प्रविष्टियों के लिए सर्वप्रथम एक संस्थागत ईमेल, आईडी के निर्माण की आवश्यकता महसूस की गई, जिसके लिए विश्वविद्यालय नैक मूल्यांकन में बतौर सहयोगी श्री इम्तियाज से बैठक के दौरान बात की गई और यथाशीघ्र ईमेल, आईडी निर्माण का आग्रह किया गया।

Bihar University कुलगीत
Bihar University कुलगीत


विश्वविद्यालय कुलगीत रचना हेतु विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि, विरासत एवं विश्वविद्यालय की परिधि में आने वाले छह जिलों की शैक्षणिक धार्मिक, सांस्कृतिक विरासत एवं विश्वविद्यालय के महान विभूतियां में डॉ राजेंद्र प्रसाद,जानकी वल्लभ शास्त्री, रामधारी सिंह दिनकर,जे बी कृपलानी, रामवृक्ष बेनीपुरी सरीके विभूतियों पर भी चर्चा की गई। पुनः विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले जिलों के नाम का भी उल्लेख किया गया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण एवं शिवहर आदि ।


समिति सदस्यों की परस्पर सहमति से विश्वविद्यालय कुल गीत रचना के लिए आरंभिक स्तर पर निम्नलिखित मानदंड भी निर्धारित किए गए ।
*कुल गीत रचना की भाषा हिंदी होगी। कुल गीत अधिकतम चार अंतरा में होनी चाहिए।

*कुल गीत की रचना में बी आर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सांस्कृतिक विरासत एवं उपलब्धियां के विभिन्न पहलुओं के समावेश की अनिवार्यता भी तय की गई।
*प्रविष्टियां अनिवार्य रूप से एमएस वर्ड फाइल में ही होनी चाहिए।
*रचनाकार का पूरा नाम,पता मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार कार्ड एवं फोटो रचना के साथ अवश्य संलग्न होना चाहिए।
*माननीय कुलपति के आदेशानुसार कमेटी द्वारा चयनित प्रविष्टि/रचना को 25000 रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
रचना के चयन का अंतिम अधिकार कमेटी सदस्यों का होगा। ।
*कमेटी की समस्त गतिविधियों को विश्वविद्यालय के अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।


बैठक में स्नातकोत्तर मैथिली विभाग के अध्यक्ष प्रो इंदूधर झा, एसएनएस कॉलेज संगीत विभाग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार मिश्रा, आरडीएस कॉलेज दर्शनशास्त्र विभाग की अध्यक्षा डॉ पयोली उपस्थित थे।

RELATED POSTS

View all

view all