Muzaffarpur 21 February : Saptashakti Sangam सप्तशक्ति संगम के तत्वावधान में भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के वंदना सभागार में आयोजित विचार-गोष्ठी में डॉ॰ पूजा, श्रीमती सुनैना देवी, श्री रामलाल सिंह एवं अन्य विशिष्ट वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, गुणवत्ता शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को सशक्त राष्ट्र की आधारशिला बताया।
Saptashakti Sangam Seminar
सामाजिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन के उद्देश्य से सप्तशक्ति संगम (Saptashakti Sangam) के तत्वावधान में एक भव्य विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के वंदना सभागार में हुआ। आयोजन में शिक्षा, दर्शन, प्रशासन एवं समाजसेवा से जुड़ी अनेक विशिष्ट हस्तियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को गरिमामयी बनाया।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता रहीं डॉ॰ पूजा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएँ जब संगठित होकर कार्य करती हैं तो समाज में स्थायी परिवर्तन संभव होता है। उन्होंने महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा को प्राथमिकता देने और सामाजिक दायित्वों को समझने का आह्वान किया।

विशिष्ट वक्ता श्रीमती सुनैना देवी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य (सरकारी विद्यालय) ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि महिला शिक्षा ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि शिक्षित महिलाएँ न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज को दिशा देती हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव श्री रामलाल सिंह तथा विभाग निरीक्षक राजेश रंजन सहित पूर्व विभाग निरीक्षक एवं अन्य विभागीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
प्रदेश सचिव श्री रामलाल सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण किसी एक दिन या कार्यक्रम तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि यह सतत प्रयास का विषय है। उन्होंने सप्तशक्ति संगम के कार्यों की सराहना करते हुए संगठन को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बताया।
विभाग निरीक्षक राजेश रंजन ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का समावेश ही सुदृढ़ समाज की नींव रखता है।

कार्यक्रम का अध्यक्षीय उद्बोधन डॉ॰ पयोली, सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर, दर्शनशास्त्र विभाग, बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय एवं डॉ॰ अनीता कुमारी, सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग, बीआरएबीयू, मुजफ्फरपुर द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। दोनों वक्ताओं ने महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्वतंत्रता को समय की आवश्यकता बताया।
कार्यक्रम का संचालन भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ॰ अनामिका रानी ने अत्यंत प्रभावी एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया।
अतिथियों का परिचय एवं वृत्त प्रस्तुतीकरण भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ॰ मिन्नी कुमारी द्वारा किया गया, जबकि आभार ज्ञापन श्रीमती मनीषा कुमारी ने किया।
पटना में Guest Professors (अतिथि प्राध्यापकों) का जोरदार प्रदर्शन, सात सूत्री मांगों को लेकर हजारों शिक्षकों का धरना https://t.co/XFd5g3n6zp #professors #Bihar #news @brabu_ac_in @PatnaUniversit pic.twitter.com/sYtZFZMGOL
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) February 17, 2026
कार्यक्रम के अंत में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का औपचारिक समापन किया गया। समापन सत्र में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने आयोजन को सफल एवं प्रेरणादायी बताया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया l

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।