Headlines

Saraswati Vidya Mandir सरस्वती विद्या मंदिर में नवीन सत्र का शुभारंभ, विशेष कक्षाओं की घोषणा

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 2 April : Saraswati Vidya Mandir सरस्वती विद्या मंदिर में नवीन सत्र का शुभारंभ, विशेष कक्षाओं की घोषणा

Saraswati Vidya Mandir

सरस्वती विद्या मंदिर, केशवनगर, सदातपुर के सभागार में आज नवीन सत्र का शुभारंभ हवन-पूजन के साथ किया गया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय के उपाध्यक्ष श्री मनोज कुमार वत्स सपरिवार उपस्थित रहे।

SKJ Law College
SKJ Law College

अपने उद्बोधन में श्री वत्स ने बताया कि इस सत्र में विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की विशेष कक्षाओं की भी सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे छात्र अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में अग्रसर हो सकें।

विद्यालय के अध्यक्ष श्री जय राम सिंह ने इस अवसर पर उपस्थित भैया-बहनों एवं अतिथियों को नव वर्ष की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में सह सचिव सहदेव राम, प्रभारी योगेन्द्र झा ‘योगी’, सचिव डॉ. संजय गुप्ता, राजेश वर्मा, अरविंद राय सहित सभी आचार्य बंधु-भगिनी उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि यह सत्र विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा।