www.goltoo.in

ICICI Bank Loot मुजफ्फरपुर में बैंकों की सुरक्षा की पोल खुली 14 लाख की लूट से

September 20, 2022 | by Goltoo

bank-loot-1

Muzaffarpur 20 September : मुजफ्फरपुर में बैंकों की सुरक्षा की पोल खुली 14 लाख की लूट से. 18 मिनट तक लुटेरे बैंक में रहे कोई अलार्म नहीं बजा और कोई इशारे नहीं हो पाए लूट के. मुजफ्फरपुर के गोबरसही स्थित आईसीआईसीआई बैंक में साल भर के अंदर दूसरी बार लूट की वारदात हुई. लूट की घटना में 14 लाख रुपए लूट लिए गए. बैंक खुलने के कुछ ही समय के अंदर तीन लुटेरे के अंदर प्रवेश करते हैं. जबकि कॅश वैन बाहर लगी होती है और सुरक्षा गार्ड अपने कार्यों में बिना हथियार नजर आ रहे हैं. कॅश जमा करने के नाम पर अंदर प्रवेश करते हैं.


सुरक्षाकर्मी के हाथ में कोई हथियार नहीं होते हैं और उन्हें अन्य कार्यों में लगा भी दिया जाता है. 14 लाख की लूट बैंक में आसानी से कर तीन लुटेरे मोटरसाइकिल भाग निकलते हैं संदिग्धों की सीसीटीवी फुटेज जारी की गई है. कैश बोल्ट नहीं खुलने से अधिक के पैसे की लूट नहीं हो पाई. काउंटर पर रखे रूपये की लूट हुई. बैंक के कैशियर संजीव कुमार की अपराधियों ने खासी पिटाई की कैश बोल्ट खोलने के लिए पर असफल रहे.


2021 में ही इसी बैंक में डकैती हुई थी इसके बाद भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे. 11:00 बजे दिन में पुलिस थाना निरीक्षण करती है. 11.50 में बैंक लुटेरे प्रवेश करते हैं. 11.52-53 ने बैंक से एक ग्राहक ने पुलिस को सूचना दी लूटपाट की. पास के पेट्रोल पंप का स्टाफ कॅश लेकर 12:00 बजे अंदर प्रवेश करता है पर उसे अंदर हो रहे लूट की भनक नहीं लगी थी उसके रूपये भी लुटरों ने ले लिया . 12.06 में लुटेरे कैश लेकर भागने निकल पड़े बैंक से. दो चार मिनट के अंतराल पर बैंक में पुलिस पहुंची. बताया यह भी जा रहा है कि सदर थाना खबर से आ रही थी और लुटेरे खबड़ा की तरफ भाग रहे थे. लुटेरों ने पुलिस की गाड़ी देख कर अपना रास्ता बदल लिया.


बैंक में प्रवेश करने के बाद बैंक के स्टाफ को मुर्गा बनाकर अंदर बैठा दिया गया और मोबाइल भी जब्त कर लिए गए. इसी दौरान किसी ग्राहक ने पुलिस को खबर की लूट की. कल के लूट 12:06 बजे लूट की घटना को अंजाम देकर तो तीन बदमाश दो बाइक में भाग निकलने में सफल रहे.


आमतौर पर सभी बैंकों की यही स्थिति होती है सुरक्षा गार्ड अपने कार्यों में व्यस्त रहते हैं, सुरक्षा पर ध्यान कम रहता है बाकी कार्यों पर ज्यादा व्यस्त दिखाई देते हैं. आईसीआईसीआई बैंक की दिनदहाड़े लूट की घटना ने बैंक के सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. आमतौर पर आपने देखा होगा पुलिस थाना बैंक में आकर निरीक्षण करना होता है पर और एक रजिस्टर पर उन्हें सुरक्षा के उपायों को देखकर संतुष्टि जताकर सिग्नेचर करनी होती है. इस खानापूर्ति से बैंक में लूट की घटना नहीं होगी?

#banksecurity #bankloot #muzaffarpurbankloot #crimenews

RELATED POSTS

View all

view all