Muzaffarpur 4 March : राम दयालु सिंह महाविद्यालय इतिहास विभाग में आयोजित संगोष्ठी “इतिहास लेखन दशा और दिशा”को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता डॉ अजमत अली ने कहा कि इतिहास एक लगातार उभरता हुआ विषय है। इसका विकास इतिहासकारों के लगातार प्रयासों का फल है। विभिन्न विचारधाराओं के बावजूद इतिहास का निष्पक्ष होना अनिवार्य है। बिना निष्पक्ष और बिना भेदभाव के इतिहास लेखन संभव नहीं। आगे की इतिहास लेखन की यही सबसे बड़ी चुनौती है।

विशिष्ट वक्ता डॉ एम एन रिजवी ने कहा कि इतिहास एक ऐसा विषय है जिसे सत्तापक्ष हमेशा अपने विचारधारा के अनुरूप छेड़छाड़ करता रहा है। लेकिन कोई इतिहास को बदल नहीं सकता क्योंकि इतिहास साक्ष्य आधारित होता है। आधुनिकता ने इतिहास को धर्म के प्रभाव से निकालकर विज्ञान की शरण में समृद्ध किया है। उत्तर आधुनिक इतिहास ने एक सत्य के सिद्धांत को नकारते हुए दुनिया में सबके अपने अपने सत्य को स्वीकार किया है। समकालीन इतिहास लेखन राजे रजवाड़े से निकलकर आमजन में केंद्रित हो रही है।

विभागाध्यक्ष डॉ संजय सुमन ने आगत अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि इतिहास में अंतिम सत्य कुछ भी नहीं होता है। इतिहास लेखन निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। इतिहास लेखन का कार्य बौद्धिक रचनात्मक कार्य है।
प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इतिहास लेखन पर परिचर्चा से शैक्षणिक बहस को नया आयाम मिला है। परिचर्चा आयोजित करने के लिए उन्होंने इतिहास विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया और छात्र छात्राओं को एकेडमिक बहस में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दी।

संगोष्ठी के दूसरे सत्र में इतिहास लेखन को केंद्र में रखकर एकेडमिक बहस की शुरुआत की गई , जिसमें छात्र छात्राओं ने विद्वान वक्ताओं से कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे। प्रश्न पूछने वालों में सुनीता कुमारी, अमित कुमार, विकास कुमार, अंजली प्रिया, प्रखर प्रज्ञा, आकाश कुमार, मनी कुमार एवं अश्मित राज मौजूद थे।
Muzaffarpur की बबीता गुप्ता को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार “स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023” – GoltooNews https://t.co/jQneASofE3 #muzaffarpurnews #muzaffarpur #sakranews
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 4, 2023
मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ संजय सुमन के साथ डॉ एम एन रिजवी, डॉ अजमत अली, डॉ अनुपम, डॉ ललित किशोर, डॉ मनीष कुमार शर्मा, श्री तिवारी एवं सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन एवं विषय प्रवेश डॉ ललित किशोर ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ मनीष कुमार शर्मा ने किया।
Army Recruitment : सेना भर्ती में पहले देनी होगी ऑनलाइन लिखित परीक्षा,फिर फिजिकल और मेडिकल – GoltooNews https://t.co/3pnPeE6V0I #agniveer #IndianArmy #Muzaffarpurnews pic.twitter.com/FLTxmpQJZ2
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 3, 2023
#seminar #history #rdscollege #Muzaffarpur

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।