Muzaffarpur 19 November : एलएस कॉलेज के पत्रकारिता विभाग में शनिवार को सोशल मीडिया की उपयोगिता और दुष्प्रभाव पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में स्नातक के तीनों पार्ट के विद्यार्थियों ने भाग लिया। संगोष्ठी को प्राचार्य डॉ ओपी राय, प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार सिंह और प्रो. ललित किशोर ने संबोधित किया। प्राचार्य ने कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया का महत्व काफी बढ़ गया है। जरूरत इस बात की है कि आप सोशल मीडिया का उपयोग बेहद सतर्कता और सकारात्मक तरीके से करें। तब आप इसका सही मायने में लाभ उठा सकते हैं।

प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया का सोशल होना बहुत बड़ा वरदान है। इस पर हर तरह की सामग्री है। आप इसका सही दिशा में करें। प्रो. ललित किशोर ने कहा कि विज्ञान वरदान है तो अभिशाप भी है। आज इसकी उपयोगिता काफी हद तक बढ़ गई है। आज डिजिटल उपवास की जरूरत है। छात्र अमित ने कहा कि सोशल मीडिया समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा से जोड़ता है। सचिन ने कहा कि सोशल मीडिया ज्ञान का भंडार है।

मंच संचालन आदर्श ने किया । छात्रा भारती, रौनक, श्रेया, मेघा, आदर्श, आकृति, प्रियंका, शम्मी, राजीव, उत्तम, आलोक समेत दर्जनों छात्र छात्राएं उपस्थित थी।
UGC Guidelines For Professor of Practice प्रोफेसर ऑफ़ प्रैक्टिस -अनुभवी, बिना सर्टिफिकेट वाले भी पढ़ा सकेंगे – GoltooNews https://t.co/lpcoJ4DSsl #ugc
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) November 18, 2022
#lscollege #muzaffarpur

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।