Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 17 June : रांची में ,आयोजित Shiksha Sanskriti Utthan Nyas की राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला सह राष्ट्रीय अभ्यास- वर्ग के अंतिम दिन बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दिनेशचंद्र राय को न्यास के उत्तर बिहार प्रांत का संरक्षक घोषित किया गया।

Shiksha Sanskriti Utthan Nyas के प्रांत संरक्षक

विदित है कि शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास गुणवत्तापूर्ण भारतीय शिक्षा और शिक्षा में भारतीयता के समावेशन हेतु प्रतिबद्ध संगठन है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के निर्माण और क्रियान्वयन में इस संगठन की बड़ी भूमिका रही है। दूसरी ओर जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार वाजपेई को शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का प्रांत अध्यक्ष घोषित किया गया।

Shiksha Sanskriti Utthan Nyas के प्रांत संरक्षक बने कुलपति प्रो डी. सी. राय
Shiksha Sanskriti Utthan Nyas के प्रांत संरक्षक बने कुलपति प्रो डी. सी. राय

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव सह देश सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् अतुल भाई कोठारी ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए यह उम्मीद जताई कि उत्तर बिहार में दोनों कुलपति मिलकर एनईपी 2020 और शिक्षा में भारतीयता को बेहतर तरीके से लागू कर विद्यार्थियों को लाभान्वित करेंगे और बिहार की उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने में अपनी भूमिका का सही निर्वाह करेंगे।

Advertisements


प्रो दिनेशचंद्र राय ने कहा कि उच्च शिक्षा में अभी परिवर्तन का दौर चल रहा है। न्यास शिक्षा में भारतीयता को लेकर लगातार प्रयासरत है। दायित्व के अनुकूल उच्च शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर तरीके से काम करने का प्रयास किया जायेगा। विश्वविद्यालय में आने वाले समय में अभी और परिवर्तन देखने को मिलेगा।

इस अवसर पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय संयोजक श्री ए विनोद और भारतीय भाषा मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ राजेश्वर कुमार ,प्रांत संयोजक डॉ दयानंद मेहता,प्रो नागेंद्र शर्मा समेत देश के सैकड़ो की संख्या में शिक्षाविद और कार्यकर्ताओं ने दोनों कुलपतियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.