www.goltoo.in

Randhir Verma Cricket सुपर लीग का आगाज : आदित्य सिन्हा का शानदार प्रदर्शन

June 17, 2024 | by Goltoo

cricket

Bhagalpur 17 June : Randhir Verma Cricket सुपर लीग का मैच भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में 17 जून से प्रारंभ हुआ. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे हैं रणधीर वर्मा अंदर-19 क्रिकेट का पहला मैच दरभंगा और रेस्ट आफ सेंट्रल जोन के बीच खेला गया.

Randhir Verma Cricket

मैच की शुरुआत के पहले उद्घाटन टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर आनंद कुमार मिश्रा, सुधीर मुखर्जी बीसीए संयोजक, जिला सचिव प्रोफेसर मनोज कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया.

Randhir Verma Cricket सुपर लीग का आगाज : आदित्य सिन्हा का शानदार प्रदर्शन
Randhir Verma Cricket सुपर लीग का आगाज : आदित्य सिन्हा का शानदार प्रदर्शन

दरभंगा ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. रेस्ट ऑफ़ सेंट्रल जोन की टीम ने पहली पारी में 45.4 ओवर में 10 विकेट होकर 208 रन बनाया. रेस्ट ऑफ़ सेंट्रल जोन की बल्लेबाज में आदित्य सिन्हा ने शानदार 77 रन बनाए, कुशदेव 44 रन, मोहम्मद आलम ने 34 रन का योगदान दिया.

गेंदबाजी में दरभंगा की तरफ से अनिकेत अमित और आरव ने 5-5 विकेट लिए.

जवाब में खेलने उतरी दरभंगा की टीम पहली पारी समाप्त होने तक 42 ओवर में 116 रन बना लिया है. रेस्ट ऑफ़ सेंट्रल जोन की गेंदबाजी में सुमन कुमार ने एक और आर्यन ने एक विकेट लिया.

इस मैच के अंपायर शुभम कुमार और आशुतोष सिंह थे. स्कोरर की भूमिका में शिवम कुमार और डिजिटल स्कोरर अमित राज रहे.

RELATED POSTS

View all

view all