Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 19 January : Bharti Teachers Training College भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के बीएड ,डीएलएड प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने वैशाली में शैक्षिक भ्रमण के तहत वैशाली के पुरातात्विक स्थलों का अवलोकन किया।

Bharti Teachers Training College Educational Tour

इस शैक्षिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने बुद्धा वर्ल्ड स्कूल, वैशाली स्तूप ,चौमुखी शिव मंदिर, महावीर जन्म स्थल, भीम की लाठी और विभिन्न स्थलों का अवलोकन किया और समझा कि किस तरह से हम सबों के ऐतिहासिक धरोहर की नींव समृद्ध रही है। ये धरोहर हमारे जीवन को अनवरत ज्ञान की नई ऊर्जा देने वाली रही है। सबों ने महसूस किया कि अवलोकन करके औपचारिक शिक्षा को कितना बल मिलता है। सभी ने प्राकृत महाविद्यालय को देखा और प्राकृत भाषा वैदिक संस्कृति से बनी थी और यह आम जनता की भाषा थी, इसी प्राकृत भाषा से बिहार के विभिन्न बोलियों की उपज हुई है। सभी ने ऐतिहासिक धरोहर को देखकर गर्व महसूस किया।

Bharti Teachers Training College के स्टूडेंट्स पहुंचे वैशाली, जाना धरोहरों का इतिहास
Bharti Teachers Training College के स्टूडेंट्स पहुंचे वैशाली, जाना धरोहरों का इतिहास

प्राध्यापक डॉ सौरभ कुमार, डॉ सतीश चंद्र, श्रीमती मंजू कुमारी, डॉ मिन्नी कुमारी, डॉ अनामिका ,पुस्तकालयाध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा कुमारी, श्री सरोज कुमार, शैक्षणिक भ्रमण के प्रभारी श्री शैलेंद्र मिश्रा, श्री संजय कुमार गुप्ता, श्री मनोज कुमार, श्री हितेंद्र कुमार ,श्री प्रवाल बेरा, कार्यकर्ता बंधु श्री दीपक कुमार दीपू ,श्री कमलेश कुमार सिंह, श्री राम लगन कुमार, श्री विनोद मलिक ,श्री दीपक कुमार सिंह ,श्री सोनू कुमार ,श्री रमन पाठक ने शैक्षणिक भ्रमण का नेतृत्व किया।

Advertisements
Bharti Teachers Training College के स्टूडेंट्स पहुंचे वैशाली, जाना धरोहरों का इतिहास
Bharti Teachers Training College के स्टूडेंट्स पहुंचे वैशाली, जाना धरोहरों का इतिहास

लोक शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव श्री रामलाल सिंह ने संदेश प्रेषित करते हुए कहा कि छात्रों के लिए शैक्षणिक भ्रमण रोचक तरीके से व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने का अच्छा माध्यम है। इस भ्रमण से छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान की प्राप्ति हुई है।

सचिव डॉ ललित किशोर ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से छात्रों के अंदर बौद्धिक मानसिक और शारीरिक क्षमता का विकास होता है। इसके साथ ही कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार वर्मा, अध्यक्ष डॉ सत्यनारायण गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्री अवधेश कुमार, विभाग निरीक्षक श्री ललित राय ने भी शैक्षिक भ्रमण से लौटे छात्रों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही कॉलेज प्रबंधन के सभी पदाधिकारियों ने शिक्षकों को भी इस दिशा में पहल के लिए आभार प्रकट किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.