Bihar NewsMuzaffarpur News
Advertisements

Sitamarhi 3 May : Sitamarhi Accident बिहार के सीतामढ़ी-पुपरी मार्ग में पकड़ी चौक के पास भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों के मारे जाने की सूचना है. अनियंत्रित ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर में 10 लोगों के मारे जाने की सूचना है. कुछ लोग घायल भी बताए गए हैं. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कुछ स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा मचाया.


बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी पुपरी सड़क पर ट्रक और ऑटो में सीधी टक्कर हुई है जिसमें है चार या पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. प्रशासन तो 5 लोगों के मरने की पुष्टि कर रहा है हालांकि 10 लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है. टक्कर में ऑटो के परखच्चे उड़ गए. ज्यादातर हताहत कन्हौली थाना के हरपुरवा गांव के हैं.

Sitamarhi Accident
sitamarhi accident internet image of the accident


एक प्रत्यक्षदर्शी जो ऑटो के पीछे आ रहा था. टक्कर के बाद ट्रक को लेकर भागने की कोशिश हुई पर स्थानीय लोगों ने ट्रक को रोक लिया .कुछ घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल मुजफ्फरपुर में भी चल रहा है.

Advertisements

#sitamarhi #news #accident

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.