Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 5 October : SKJ Law College Alumni Association ने CSR के तहत मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को 5 प्रिंटर सह फोटोस्टेट मशीनें दान कीं। न्यायिक कार्यों में मिलेगी सुविधा।

SKJ Law College Alumni Association का CSR अभियान, मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को 5 प्रिंटर सह फोटोस्टेट मशीनें दान

आज दिनांक 05/10/2026 को एस.के.जे.लॉ कॉलेज एल्युमनी एसोसिएसन द्वारा सी. एस. आर. के तहत 1 बजे दिन में मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कार्यालय में पाँच प्रिंटर सह फोटो स्टेट मशीन डोनेट किया गया I

उक्त अवसर पर मुजफ्फरपुर जिला न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती स्वेता कुमारी सिंह, डालसा के सचिव श्री तेज प्रसाद जी, एस. के. जे. लॉ कॉलेज मुज. के निदेशक सह एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जयंत कुमार, एलुमनी एसोसिएशन के सचिव डॉ. एस. पी. चौधरी, एलुमनी एसोसिएशन के सदस्य डॉ. रत्नेश कुमार,प्रो. आर. ए. सहाय,श्री उज्जवल कुमार, प्रो. पी. के. सदन,प्रो. पी. के. सिंह सहित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय सभी कर्मचारी एवं महाविद्यालय के स्टॉफ प्रकाश, अशोक राय इत्यादि उपस्थित रहे I

Advertisements
SKJ Law College Alumni Association का CSR अभियान, मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को 5 प्रिंटर सह फोटोस्टेट मशीनें दान
SKJ Law College Alumni Association का CSR अभियान, मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को 5 प्रिंटर सह फोटोस्टेट मशीनें दान

उक्त अवसर पर श्रीमती स्वेता कुमारी सिंह ने कॉलेज के सचिव डॉ. उज्जवला मिश्रा और अध्यक्ष श्री एस. के. मिश्रा को याद करते हुए कहा कि वे कॉलेज को सर्वोच्च स्तर पर पहुँचाने में निरंतर प्रयासरत है, मै कॉलेज में मीटिंग एवं अन्य प्रोग्राम में गयी हूँ तो वहाँ कॉलेज में जितना सेल और संगठन को देखी हूँ तो अच्छा लगा I उनके देख रेख में कॉलेज का एलुमनी एसोसिएशन का कार्यप्रणाली को देखकर मैंने कुछ चर्चा किया तो वहाँ के एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष जयंत जी ने सहर्ष स्वीकार किया, और आज अपने एसोसिएशन से प्रिंटर्स और फोटोस्टेट मशीन डोनेट किये I

SKJ Law College Alumni Association का CSR अभियान, मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को 5 प्रिंटर सह फोटोस्टेट मशीनें दान
SKJ Law College Alumni Association का CSR अभियान, मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को 5 प्रिंटर सह फोटोस्टेट मशीनें दान

कॉलेज निदेशक सह एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष जयंत कुमार ने कहा कि हमलोग समय समय पर जरुरत मंद लोगो एवं कार्यालय को जिस समान की आवश्यकता होती है उसे डोनेट करते है I इन सभी कार्यों में महाविद्यालय के अध्यक्ष और सचिव के मार्गदर्शन मिलता रहता है तो दूसरी तरफ एलुमनी एसोसिएशन के सचिव डॉ. एस. पी. चौधरी, कोषाध्यक्ष श्री उज्जवल कुमार और सदस्यों का सहयोग निरंतर मिलता रहता है I

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.