Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 5 October : MLC Election 2026: तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रो. संजय कुमार सिंह ने नामांकन दाखिल किया। मुजफ्फरपुर, शिवहर, हाजीपुर और वैशाली के शिक्षक रहे मौजूद।

MLC Election 2026: प्रो. संजय कुमार सिंह ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दाखिल किया नामांकन

MLC Election 2026 – तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी प्रो. संजय कुमार सिंह ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दौरान मुजफ्फरपुर, शिवहर, हाजीपुर एवं वैशाली जिले से बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। इनमें अंगीभूत महाविद्यालयों के शिक्षक, संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षक, अतिथि प्राध्यापक तथा स्कूल संवर्ग के शिक्षक शामिल थे।

नामांकन के बाद शुभकामना होटल में आयोजित शिक्षक संवाद कार्यक्रम में प्रो. संजय कुमार सिंह ने विभिन्न संवर्गों के शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाना उनका संकल्प है। शिक्षकों की समस्याओं और मांगों को सदन में लगातार उठाया गया है और सरकार ने भी कई मुद्दों पर पहल शुरू की है।

Advertisements
MLC Election 2026: प्रो. संजय कुमार सिंह ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दाखिल किया नामांकन
MLC Election 2026: प्रो. संजय कुमार सिंह ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दाखिल किया नामांकन

उन्होंने कहा कि संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों के वेतनमान एवं अनुदान से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सदन में उठाया जाएगा। शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से आवाज उठाने का प्रयास जारी रहेगा।

प्रो. सिंह ने कहा कि शिक्षकों के विभिन्न संवर्गों की समस्याएं अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन उनके अधिकार, सम्मान और बेहतर सेवा व्यवस्था के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि आगे भी वे उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सहयोग से आगे बढ़कर शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई को और तेज किया जाएगा तथा सड़क से सदन तक उनकी आवाज को मजबूती से पहुंचाया जाएगा।

नामांकन कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों एवं विद्यालयों से आए बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.