Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 29 January : 29 जनवरी 2026 को SKJ Law College, मुजफ्फरपुर की विधिक सहायता एवं क्लिनिक सेल तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सहयोग से नगर पंचायत सुस्ता–माधोपुर में “घरेलू हिंसा के विरुद्ध कानूनी अधिकार और उपचार” विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डालसा सचिव जयश्री कुमारी सहित कई वक्ताओं ने महिलाओं व आमजन को कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।

SKJ Law College घरेलू हिंसा के विरुद्ध विधिक जागरूकता कार्यक्रम

आज दिनांक 29 जनवरी 2026 को प्रातः 11:30 बजे एस.के.जे. लॉ कॉलेज, मुजफ्फरपुर की विधिक सहायता एवं क्लिनिक सेल तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में नगर पंचायत सुस्ता–माधोपुर, मुजफ्फरपुर में “घरेलू हिंसा के विरुद्ध कानूनी अधिकार और उपचार” विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

SKJ Law College घरेलू हिंसा के विरुद्ध विधिक जागरूकता कार्यक्रम
SKJ Law College घरेलू हिंसा के विरुद्ध विधिक जागरूकता कार्यक्रम

इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुजफ्फरपुर की सचिव श्रीमती जयश्री कुमारी एवं महाविद्यालय के निदेशक श्री जयंत कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विधिक सहायता एवं क्लिनिक सेल के संयोजक डॉ. रवि रंजन राय, सदस्यों में प्रो. बी.एम. आज़ाद, डॉ. एस.पी. चौधरी, प्रो. विश्वजीत कुमार, प्रो. श्रुति श्रीवास्तव, नगर पंचायत सुस्ता–माधोपुर के मुख्य पार्षद मो. शैफ अली, उप मुख्य पार्षद श्री महेश राय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Advertisements
SKJ Law College घरेलू हिंसा के विरुद्ध विधिक जागरूकता कार्यक्रम
SKJ Law College घरेलू हिंसा के विरुद्ध विधिक जागरूकता कार्यक्रम

कार्यक्रम में महाविद्यालय के निदेशक श्री जयंत कुमार ने स्वागत संबोधन करते हुए उपस्थित श्रोताओं को घरेलू हिंसा से संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों एवं उपचारों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य अतिथि श्रीमती जयश्री कुमारी ने घरेलू हिंसा की रोकथाम हेतु संवैधानिक एवं विधिक प्रावधानों को उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट किया। साथ ही उन्होंने बाल विवाह एवं शिक्षा के अधिकार के संदर्भ में घरेलू हिंसा से जुड़े कानूनी पहलुओं को व्यावहारिक रूप में समझाया।

इससे पूर्व विधिक सहायता एवं क्लिनिक सेल के संयोजक डॉ. रवि रंजन राय ने “घरेलू हिंसा के विरुद्ध कानूनी अधिकार और उपचार” विषय पर भूमिका प्रस्तुत की। अन्य वक्ताओं में प्रो. बी.एम. आज़ाद, डॉ. एस.पी. चौधरी, प्रो. विश्वजीत कुमार, प्रो. श्रुति श्रीवास्तव, मो. शैफ अली एवं श्री महेश राय शामिल रहे।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं, डालसा मुजफ्फरपुर के कर्मचारीगण सहित नगर पंचायत क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे। उपस्थित श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान डालसा सचिव एवं विधिक सहायता सेल के सदस्यों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. रवि रंजन राय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. बी.एम. आज़ाद द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.