Muzaffarpur News
Advertisements

Muaffarpur 5 May : SKJ Law College में विधिक सेवा क्लिनिक सेल और जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। 5 मई 2026 को आयोजित इस रैली में छात्रों, शिक्षकों और अधिकारियों ने भाग लेकर 9 मई को होने वाली लोक अदालत में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया।

SKJ Law College में राष्ट्रीय लोक अदालत रैली

SKJ Law College मुज. के विधि सेवा क्लिनिक सेल व जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुज.के सौजन्य से दिनांक 05/05/2026 को 10 बजे दिन में लोक अदालत के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से,महाविद्यालय परिसर से राष्ट्रीय लोक अदालत रैली का भव्य आयोजन हुआ l इस रैली का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुज. के सचिव, महाविद्यालय के निदेशक श्री जयंत कुमार और प्राचार्य डॉ. के. के.. एन. तिवारी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया l इस रैली का नेतृत्व महाविद्यालय विधिक सेवा क्लिनिक सेल के संयोजक प्रो. विश्वजीत कुमार एवं सदस्यो के द्वारा किया गया l

SKJ Law College में राष्ट्रीय लोक अदालत रैली
SKJ Law College में राष्ट्रीय लोक अदालत रैली

इस राष्ट्रीय लोकअदालत रैली में महाविद्यालय के प्रशासक डॉ. रत्नेश कुमार, नैक कोऑर्डिनेटर प्रो. आशुतोष कुमार, एन. एस. एस. प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. एस. पी. चौधरी, प्रो. बी. एम. आजाद, डॉ. पंकज कुमार, प्रो. आर. ए. सहाय, प्रो. मधु कुमारी सहित सभी शिक्षक, कर्मचारीगण, एवं छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे l

Advertisements

राष्ट्रीय लोकअदालत रैली में सभी छात्र -छात्राओं ने मुजफ्फरपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा प्रस्तावित 9 मई के लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने हेतु जागरूक किया l लोगो को लोक अदालत में अपनी अपनी वादों को सुलह अथवा निष्पादन हेतु भिन्न भिन्न स्लोगणो द्वारा महाविद्यालय के आस पास के मुहल्लो में जागरूकता फैलाया l

इसके पश्चात रैली में सम्मिलित सदस्यों के द्वारा एक संगोष्टी हुआ, जिसमें उपस्थित सदस्यों ने लोक अदालत के कार्यक्रम और महत्त्व पर चर्चा किया l इसी क्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य ने उपस्थित सदस्यों को लोक अदालत एवं विधिक जागरूकता के महत्त्व और फायदा को जन जन तक पहुँचाने की शपथ दिलाया l

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.