Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 8 February : आज दिनांक 8 2 2025 को 11:00 दिन में SKJ Law College,Muzaffarpur में महाविद्यालय के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेताओं एवं खेलकूद समिति के वालंटियर के बीच पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

SKJ Law College

इस कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन से आरंभ हुआ जिसमें महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री एसके मिश्रा, सचिव डॉक्टर (श्रीमती) उज्ज्वला मिश्रा, निदेशक श्री जयंत कुमार, प्राचार्य डॉक्टर के के एन तिवारी, उपप्राचार्य प्रोफेसर बीएम आजाद, महाविद्यालय के खेलकूद समिति के संयोजक डॉक्टर सत्यव्रत एवं प्रशासक प्रोफेसर रत्नेश कुमार इत्यादि उपस्थित थे.

SKJ Law College
SKJ Law College

इस कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण के पूर्व महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री एसके मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपने पाठ्यक्रम के अध्ययन के साथ अन्य पाठ्येतर कार्यक्रम में भी भाग लेना चाहिए जिसमें मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है और सकारात्मक सोच भी विकसित होता है. आप सबको आगे बढ़ाने में महाविद्यालय हमेशा मदद करता रहेगा.

Advertisements
SKJ Law College वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता,पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन
SKJ Law College वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता,पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन

सचिव डॉक्टर उज्ज्वला मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद,कानूनी जागरूकता कार्यक्रम, कानूनी सहायता कार्यक्रम, विभिन्न प्रकार के पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेते रहना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि खेलकूद में भाग लेने से छात्रों को अपने भविष्य निर्माण में सहायक होता है.

SKJ Law College वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता,पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन
SKJ Law College वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता,पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन

इससे पूर्व महाविद्यालय के निदेशक श्री जयंत कुमार ने स्वागत संबोधन करते हुए कहा कि अध्यक्ष एवं महासचिव महोदया महाविद्यालय के सर्वांगिंन विकास के लिए तत्पर रहते हैं. प्राचार्य डॉक्टर के के एन तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल व्यक्तित्व विकास के साथ चरित्र निर्माण में भी सहायक होता है.

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय द्वारा आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के आंतरिक एवं वाह्य खेल के विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं में स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया. इसके साथ महाविद्यालय की विधि जागरूकता प्रकोष्ठ के द्वारा संचालित एंटी रैगिंग थीम प्रतियोगिता के विजेताओं को भी स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र दिया गया.

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों में से डॉक्टर सत्यव्रत डॉक्टर रवि रंजन राय डॉक्टर एसपी चौधरी प्रोफेसर पंकज कुमार प्रोफेसर आर ए सहाय, प्रोफेसर आशुतोष कुमार, प्रोफेसर आशीष कुमार सिंह, प्रोफेसर शक्ति कुमार, प्रोफेसर बृजेश कुशवाहा, प्रोफेसर मधु कुमारी, प्रोफेसर सौम्या साक्षी, प्रोफेसर प्रेरणा कश्यप, डॉक्टर अर्चना अनुपम, प्रोफेसर बीएम दीक्षित, श्री उज्जवल कुमार, श्री प्रेमभूषण कुमार, श्री विवेक कुमार, श्री बिट्टू कुमार एवं श्री यश कुमार सहित सभी शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. इस कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर रत्नेश कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर बीएम आजाद ने किया

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.