Headlines

SKJ Law College में बिहार केसरी, आधुनिक बिहार के निर्माता एवं बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जयंती

SKJ Law College SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 21 October : आज दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को 11 बजे दिन में SKJ Law College मुज. में बिहार केसरी, आधुनिक बिहार के निर्माता एवं बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के जयंती मनायीं गई l

SKJ Law College, Muzaffarpur

SKJ Law College

इस अवसर पर महाविद्यालय के परिसर स्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि किया गया l इसके उपरांत महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ l कार्यक्रम का उद्घाटन दीपप्रज्वलन से हुआ,जिसमे महाविद्यालय के निदेशक श्री जयंत कुमार, प्राचार्य डॉ के. के. एन. तिवारी, उप प्राचार्य प्रो. बी. एम.आज़ाद. प्रशासक प्रो. रत्नेश कुमार,वरीय शिक्षक डॉ. एस. पी. चौधरी, उज्जवल कुमार इत्यादि उपस्थित रहे l

SKJ Law College

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के निदेशक प्रो. जयंत कुमार ने उपस्थित सदस्यों को स्वागत करते हुए कहा कि श्रीबाबू स्वतंत्रता के पूर्व से ही बिहार के विकास की योजनाओं को ध्यान में रखकर ही स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया l जब देश आज़ाद हुआ तो बिहार के मुख्यमंत्री बने, उनकी राजनीतिक दूरदर्शिता से प्रभावित होकर पंडित नेहरू उनसे राजनीतिक सलाह लेते थे l

SKJ Law College

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ के. के. एन. तिवारी ने अपने सम्बोधन में श्रीबाबू कि जीवनी और कृतित्व को विस्तार से चर्चा किया l

SKJ Law College

उप प्राचार्य प्रो. बी. एम. आज़ाद ने कहा कि श्रीकृष्ण सिंह सच्चे अर्थो में आधुनिक बिहार के निर्माता थे, उनके नेतृत्व में बिहार का विकास सर्वोच्च शिखर पर था l

एन. एस. एस. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ एस. पी. चौधरी ने कहा कि श्रीबाबू एक महान राजनेता थे, वे सच्चे अर्थो में गांधीवादी थे, वे दूरदर्शी और योजनाओं को जमीन पर उतरने पर विश्वास रखते थे l प्रो. रत्नेश कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि श्रीकृष्ण सिंह ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में बिहार की आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास हेतु अनेक योजनाओं को क्रियान्वित किया l इसके अलावा अन्य वक्ताओ में प्रो. आशुतोष कुमार, प्रो. पंकज कुमार, प्रो.आर. ए. सहाय, श्री उज्जवल कुमार, इत्यादि थे l

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारीगण, तथा छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे, जिसमे प्रो. शक्ति कुमार, डॉ. सत्यब्रत, श्री अशोक सिंह, श्रीमती नीरा कुमारी, श्री अरुण शाही, श्री राकेश कुमार, सौरभ, अशोक राय, सुधीर, दिवाकर,सोनू,चन्दन, अनिल ठाकुर इत्यादि प्रमुख थे l

इस संगोष्ठी के मंच संचालन उप प्राचार्य प्रो. बी. एम. आज़ाद तथा धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के एन. एस. एस. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. एस. पी. चौधरी ने किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *