Headlines

“Stress Management and Emotional Health” पर कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स में विशेष व्याख्यान

Stress Management and Emotional Health
Advertisements

PATNA 24 September : आज दिनांक 24.09.24 को कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स, आर्टस एंड साइंस, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय पटना में “Stress Management and Emotional Health” विषय पर स्वामी सहजानंद सभागार में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।

“Stress Management and Emotional Health”

"Stress Management and Emotional Health" पर कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स में विशेष व्याख्यान-डॉ रजनीश कुमार गुप्ता मुख्य वक्ता
“Stress Management and Emotional Health” पर कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स में विशेष व्याख्यान-डॉ रजनीश कुमार गुप्ता मुख्य वक्ता


इस अवसर पर बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार गुप्ता ने मुख्य वक्ता के रूप में वक्तव्य देते हुए कहा कि परिस्थितियों का नकारात्मक मूल्यांकन, विवेचना और विश्लेषण और हमारी नकारात्मक प्रवृत्तियां हमारे तनाव का मूल कारण है। आवश्यकता है कि हम सचेतन और सजग होकर इन नकारात्मकताओं का प्रभावी मूल्यांकन करें और उसी अनुरूप प्रतिक्रिया करें।

तनाव का निराकरण और एक संपूर्ण स्वास्थ्य की प्राप्ति संज्ञानात्मक चिकित्सा की विभिन्न तकनीकों जैसे योग एवं माइंडफूल ध्यान ,सांस लेने के व्यवस्थित तौर-तरीकों ,माइंडफुल ईटिंग के द्वारा आसानी से की जा सकती है। वर्तमान समय में तनाव मानवीय जीवन का एक अवांछनीय अंग बनता जा रहा है और हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकुल प्रभाव डाल रहा है। इसके प्रबंधन पर लगातार कार्य करने की जरूरत है।


मौके पर विभागाध्यक्ष प्रो जयमंगल, प्रो दिनेश कुमार, प्रो प्रणव गुप्ता, प्रो रवि रंजन एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
प्रो प्रणव गुप्ता ने मॉडरेटर की भूमिका निभाई एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो रवि रंजन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *