Headlines

Muzaffarpur MP Ajay Nishad : आचार संहिता उल्लंघन के मामले में गवाही

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 1 June: मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद पर चल रहे आचार संहिता उल्लंघन के मामले में आज दो लोगों ने गवाही दी. लोक सभा 2019 चुनाव के दौरान दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के मामले में सांसद अजय निषाद पर मंगलवार को विशेष रिपोर्ट में सुनवाई शुरू हुई. सुनवाई में 2 गवाहों ने अपने बयां दर्ज कराये. अब तीसरे गवाह की बयान के लिए 16 जून की तिथि निर्धारित की गई है.

SKJ Law College


गौरतलब है कि सकरा थाना में 18 अप्रैल 2019 को भाजपा प्रत्याशी अजय निषाद के दर्ज मामले में मजिस्ट्रेट विजय कुमार पांडे ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी अजय निषाद ने बिना अनुमति रैली निकाली. जांच के बाद पुलिस ने 30 अगस्त 2019 को चार्जशीट दाखिल की थी. 18 अप्रैल 2019 को ही दूसरा मामला तेतरी चौक पर भी दर्ज किया गया था.

SKJ Law College

गवाह सकरा के नौतन निवासी प्रवीण कुमार ने कहा तीन चार आदमी चुनाव प्रचार के लिए आए थे सभी बीजेपी से जुड़े थे. मुशहरी निवासी रामफल शाह ने भी कहा तीन चार आदमी प्रचार के लिए आए थे नेताजी और पार्टी याद नहीं है. गौरतलब है कि सांसद अजय निषाद पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला चल रहा है. उन पर आरोप है लोक
सभा चुनाव के दौरान बिना अनुमति के रैली निकाली थी. 16 जून को तीसरे गवाही की पेशी होगी.

#Muzaffarpurnews