Headlines

तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय, झपहां, मुजफ्फरपुर के सौजन्य से शिक्षा आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बुनियादी शिक्षण कार्यशाला सह प्रतियोगिता- भाग 1 के दूसरे चरण का उद्घाटन

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 14 April : तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय, झपहां, मुजफ्फरपुर के सौजन्य से चेयरमैन श्री संजीव नंदन सहाय के मार्गदर्शन तथा श्री मनीष कुमार आयोजन अध्यक्ष सह संयुक्त सचिव तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के नेतृत्व में बिहार राज्य के ग्रामीण व सुदुर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बुनियादी शिक्षण कार्यशाला सह प्रतियोगिता- भाग 1 के दूसरे चरण का उद्घाटन बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के जन्मोत्सव पर जय माँ कोचिंग सेन्टर, पितौझियां बाजार, औराई विधानसभा, मुजफ्फरपुर(संचालक- राहुल कुमार) के प्रांगण में बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित व दीप प्रज्जवलन कर हुई।

SKJ Law College
SKJ Law College
SKJ Law College

तदोपरांत मुख्य अतिथि तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य सुशील कुमार सिंह ने छात्रों को दिए अपने संबोधन में कार्यक्रम से जुड़े प्रारूप व फायदों के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा की महत्ता व फायदों को समझाया। उन्होंने कार्यशाला के सभी विषयों की सराहना की तथा छात्रों को विस्तृत रूप से समझाया। साथ ही पाठ्यक्रम संयोजकों व छात्र-छात्रों के बीच कोर्स का वितरण किताब व कलम तथा अन्य स्टेशनरी के साथ किया गया।

SKJ Law College
SKJ Law College
SKJ Law College
SKJ Law College

आयोजन सचिव सह अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी अभिषेक सोनू ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि जो पांचवीं/छठी/सातवीं इत्यादि के कोर्स में साल भर का समय खर्च होता है। उसे कम कीजिए दो से तीन महीने में अपना मुख्य कोर्स खत्म कीजिए तथा बाकी समय में ज्ञानवर्द्धक, रोजगारपरक व सुनहरे भविष्य के लिए विषयों का चयन करे तथा उसे भी पढ़े तभी देश निर्माण व राज्य निर्माण संभव है। आप सभी छात्र-छात्राओं के लिए यह प्लेटफाॅर्म समय-समय पर तबतक मुहैया करवाया जाता रहेगा जबतक कि बिहार से भी हरियाणा के कौटिल्य(गूगल ब्वाॅय) जैसे 1 नहीं बल्कि सैकड़ों गूगल ब्वाॅय तैयार नहीं हो जाते।

SKJ Law College
SKJ Law College
SKJ Law College
adv banner
SKJ Law College
तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय, झपहां, मुजफ्फरपुर के सौजन्य से

उक्त अवसर पर बिनय कुमार, अजिताभ सिन्हा, संजय कुमार, संजीत कुमार, क्षेत्रीय प्रभारी राहुल कुमार,अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी मनीष कुमार, राजीव रंजन उर्फ अमोल, राहुल, मनीष श्रीवास्तव, पुरूषोत्तम कुमार, भोला कुमार, अमरेन्द्र कुमार, रविनंदन कुमार, अजय सहनी, रास बिहारी सहनी, बिट्टु कुमार, मोनू कुमार, तपेश्वर नारायण सुमन, रामयस मंडल तथा सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएँ व अभिभावक उपस्थित रहें।

SKJ Law College

आयोजन अध्यक्ष श्री मनीष कुमार ने बताया कि उक्त कार्यशाला सह प्रतियोगिता दूसरे चरण में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक सात विषयों 1. श्रीम्दभागवद्गीता 2. भारतीय संविधान 3. भारतीय राजनीति 4. जैविक खेती सिद्धांत 5. भारतीय महापुरूषों की जीवनी 6. शतरंज व 7. देश व विदेशों की जानकारी के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के कुल 9 केंद्रों पर 180 छात्र-छात्राओं के साथ शुरू हो चुकी है। जिसमें कक्षा 0-12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राएँ शामिल हो रहें हैं। । 21 अप्रैल को प्रत्येक केंद्र पर केंद्र परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। पुरस्कार वितरण समारोह 23 व 24 अप्रैल को संबंधित केंद्रों पर आयोजित की जायेगी। तदोपरांत सभी केंद्रों से शीर्ष 5 प्रतिभागियों को राज्यस्तरीय कार्यक्रम हेतु सीधा चयन किया जायेगा। जहां पर उक्त विषयों के विद्वानों से शिक्षा मुहैया करवाई जायेगी। राज्यस्तरीय कार्यक्रम ग्रीष्मकालीन अवकाश में आयोजित होनी है। साथ ही उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित की जा रही है।

प्रतिभागिता के लिए अभिषेक सोनू (6202586184) से संपर्क कर सकते हैं।

#Muzaffarpurnews #tirhutcollege