Sports
Advertisements

Muzaffarpur 10 July :

Muzaffarpur 10 July : महिला वर्ग में अदिति कुमारी एवं पुरुष वर्ग में उदय कुमार बने रेड रिबन मैराथन में Tirhut College of Physical Education के विजेता

Tirhut College of Physical Education

महाविद्यालय में ही 13 जुलाई को आयोजित होगी जिला स्तरीय रेड रिबन मैराथन

Advertisements
Tirhut College of Physical Education
Tirhut College of Physical Education

स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान में महाविद्यालय स्तर पर तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के संयुक्त सचिव श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन तथा प्राचार्य डॉ• शक्तिवान सिंह के नेतृत्व में रेड रिबन मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें जिला स्तर पर प्रतिभागिता हेतू महाविद्यालय टीम का चयन किया गया। ज्ञातव्य हो कि विगत वर्ष भी महाविद्यालय को जिला स्तर की मेजबानी मिली थी।

Tirhut College of Physical Education
Tirhut College of Physical Education

जिसमें बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के जिला अंतर्गत दर्जनों महाविद्यालय की टीमों ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया था। प्राचार्य ने बताया कि इस वर्ष भी कार्यक्रम की तैयारी जोरों से चल रही है। जिसके अंतर्गत आज महाविद्यालय टीम का गठन कर लिया गया है। पीआरओ अभिषेक सोनू ने बताया कि आगामी 13 जुलाई को महाविद्यालय में ही जिला स्तरीय रेड रिबन मैराथन आयोजित होगी।

Tirhut College of Physical Education

महाविद्यालय के चयन कार्यक्रम में प्रो• अखिलेश कुमार, प्रो• बिरेंद्र कुमार यादव, प्रो• अजय कुमार सिंह, प्रो• दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता एवं चयनित खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर अजिताभ, संजय कुमार, ऋतु राज, विनय कुमार, संजीत कुमार, ऋषि, रवि कुमार, विजय मल्लिक, मीणा देवी सहित महाविद्यालय परिवार की उपस्थिति रहीं।

चयनित खिलाड़ियों की सूची
पुरुष वर्ग

  1. उदय कुमार , 2. किशन पासवान, 3. छोटू कुमार महतो,
  2. सोनू कुमार ठाकुर, 5. इंद्र देव कुमार
    महिला वर्ग
  3. अदिति कुमारी, 2. खुशबू कुमारी, 3. मोनिका, 4. नैंसी

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.