Sports
Advertisements

Muzaffarpur 8 June : Muzaffarpur जिला अंडर-16 लीग में आज ऐसा नज़ारा देखने को मिला जिसने क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया। संस्कृती और BSTCA के बीच खेले गए मुकाबले में युवा बल्लेबाज आयान राज ने विस्फोटक बल्लेबाजी का ऐसा प्रदर्शन किया कि मैदान पर मौजूद हर शख्स उनकी पारी का मुरीद बन गया।

Muzaffarpur में बल्ले से उठा तूफान! आयान राज ने रचा इतिहास

आयान ने महज 83 गेंदों में 210 रन ठोककर विरोधी टीम के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उनकी इस तूफानी पारी में 35 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 253.01 रहा, जो किसी भी स्तर पर बेहद शानदार माना जाता है।आज अय्यान राज की विस्फोटक बल्लेबाजी ने क्रिकेट प्रेमियों को युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की याद दिला दी।

Muzaffarpur जिले के मुसहरी स्थित ETC क्रिकेट ग्राउंड में संस्कृती और BSTCA के बीच अंडर-16 जिला लीग का मुकाबला खेला गया।

Advertisements
Muzaffarpur
Muzaffarpur

करीब 117 मिनट तक क्रीज पर डटे आयान ने पूरे मैच में एकतरफा दबदबा बनाए रखा। चौकों-छक्कों की बरसात के बीच दर्शक लगातार तालियां बजाते रहे और मैदान में उत्साह चरम पर पहुंच गया। जिस अंदाज में अय्यान ने मात्र 83 गेंदों में 210 रन ठोकते हुए चौकों और छक्कों की बरसात की, उसे देखकर मैदान में मौजूद दर्शक रोमांचित हो उठे।

क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बनी इस पारी को लेकर एक और दिलचस्प बात सामने आई है। आयान राज को उभरते युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का करीबी माना जाता है। ऐसे में उनकी इस ऐतिहासिक पारी के बाद क्रिकेट जानकार उन्हें बिहार क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा बता रहे हैं।

अगर आयान का बल्ला इसी तरह गरजता रहा, तो आने वाले वर्षों में यह नाम सिर्फ मुजफ्फरपुर या बिहार ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय क्रिकेट मंच पर भी गूंज सकता है।

मुख्य आंकड़े:

मुजफ्फरपुर जिला अंडर-16 लीग में धमाकेदार प्रदर्शन

83 गेंदों में 210 रन

35 चौके, 9 छक्के

स्ट्राइक रेट: 253.01

117 मिनट की विस्फोटक पारी

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.