Muzaffarpur 2 October : मुजफ्फरपुर के Tirhut College, झपहां में युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार ने प्रशिक्षण का जायजा लिया।
Tirhut College में युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन क्षेत्रीय निदेशक ने लिया जायजा, युवाओं को दिए आपदा प्रबंधन के गुर
Tirhut College, झपहां में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BSDMA), पटना के सहयोग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के तत्वावधान में चल रहे युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्रशिक्षणार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। शिविर में युवाओं को आपदा की स्थिति में त्वरित राहत, बचाव, प्राथमिक उपचार और सामुदायिक सहयोग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना, बिहार एवं झारखंड के क्षेत्रीय निदेशक श्री विनय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने प्रशिक्षण स्थल का जायजा लेते हुए विभिन्न सत्रों में शामिल प्रशिक्षणार्थियों से बातचीत की और प्रशिक्षण की प्रगति की जानकारी ली। उनके साथ श्री दीपक कुमार, युवा सहायक भी मौजूद रहे।

Tirhut College के प्राचार्य डॉ. शक्तिमान सिंह ने श्री विनय कुमार एवं श्री दीपक कुमार को मधुबनी पेंटिंग एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान प्रो. रंजन कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी एवं कार्यक्रम समन्वयक ने क्षेत्रीय निदेशक को शिविर से संबंधित गतिविधियों, प्रशिक्षण सत्रों और अब तक की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को आपदा के समय जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने, लोगों तक तत्काल सहायता पहुंचाने और प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए तैयार किया जा रहा है।
श्री विनय कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद करते हुए आपदा प्रबंधन, स्वयंसेवा एवं युवाओं की सामाजिक भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आपदा के समय प्रशिक्षित युवा समाज के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से पूरी गंभीरता और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा सीखी गई तकनीकों का उपयोग समाजहित में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा आपदा मित्र केवल राहत और बचाव कार्यों में सहयोगी नहीं, बल्कि समुदाय में जागरूकता फैलाने वाले जिम्मेदार स्वयंसेवक भी हैं।
Muzaffarpur: तिरहुत कॉलेज में वैशाली की छात्राओं के युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ https://t.co/4s8NeQxdyu #Muzaffarpur #yuvaapdamitra pic.twitter.com/xxHXkHQ9qc
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) October 1, 2026
क्षेत्रीय निदेशक ने कहा कि बाढ़, भूकंप, अगलगी, सड़क दुर्घटना या अन्य आपात परिस्थितियों में शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय में स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की भूमिका काफी प्रभावी हो सकती है। उन्होंने युवाओं को संवेदनशीलता, तत्परता और टीम भावना के साथ कार्य करने की सलाह दी।
शिविर के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को आपदा के पूर्व तैयारी, सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार, रस्सी एवं बचाव तकनीक, आग से बचाव तथा आपात स्थिति में संचार व्यवस्था से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य युवाओं को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में दक्ष बनाकर उन्हें समाज और प्रशासन के बीच प्रभावी सहयोगी के रूप में तैयार करना है।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.