Muzaffarpur News
Advertisements

मुजफ्फरपुर 27 June : ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर के प्राचार्य प्रो. अभय कुमार सिंह को Nalanda Open University का नया रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। इस संबंध में राजभवन द्वारा 26 जून 2025 को अधिसूचना जारी की गई है।

Nalanda Open University के नए रजिस्ट्रार

प्रो. अभय कुमार सिंह बने Nalanda Open University के नए रजिस्ट्रार

प्रो. अभय कुमार सिंह शिक्षा जगत में अपने अनुशासन, प्रशासनिक कुशलता और शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय ने कई शैक्षणिक उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं।

उनकी नियुक्ति पर महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों ने प्रसन्नता व्यक्त की है और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी में उनके आगमन से शैक्षणिक और प्रशासनिक स्तर पर नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisements

You may also like to read…

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.