Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 14 July : मुजफ्फरपुर के Tirhut College of Physical Education में संस्थापक अध्यक्ष स्व. कृष्ण नंदन सहाय की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Tirhut College of Physical Education में कृष्ण नंदन सहाय की 27वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

Tirhut College of Physical Education, मुजफ्फरपुर परिसर में मंगलवार को महाविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष, पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद तथा पटना के सात बार महापौर रहे स्वर्गीय कृष्ण नंदन सहाय की 27वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शासी निकाय सदस्य एवं प्रबंध समिति के संयुक्त सचिव मनीष कुमार ने की। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रो. दिनेश श्रीवास्तव, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं ने उनकी कांस्य प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Tirhut College of Physical Education में कृष्ण नंदन सहाय की 27वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Tirhut College of Physical Education में कृष्ण नंदन सहाय की 27वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनीष कुमार ने कहा कि स्वर्गीय कृष्ण नंदन सहाय बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने शिक्षा, समाजसेवा और सार्वजनिक जीवन में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली से नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कृष्ण नंदन सहाय विभिन्न शैक्षणिक एवं औद्योगिक संस्थानों से जुड़े रहे और समाज के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहे।

Advertisements

प्रभारी प्राचार्य प्रो. दिनेश श्रीवास्तव ने कहा कि स्वर्गीय कृष्ण नंदन सहाय एक कुशल प्रबंधक, दूरदर्शी शिक्षाविद् और प्रभावशाली जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों के विकास और बेहतर प्रबंधन के लिए उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके नेतृत्व और कार्यशैली की कमी आज भी महसूस की जाती है।

श्रद्धांजलि समारोह में सहायक प्राध्यापक रंजन कुमार, विकास कुमार, संजय कुमार, अजिताभ, रितु राज, विनय कुमार, अजय कुमार यादव, संजीत कुमार, ऋषि, मुकेश नारायण, मीना देवी सहित महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय कृष्ण नंदन सहाय के शिक्षा और समाज के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

महाविद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि संस्थापक अध्यक्ष के आदर्शों और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण को आगे बढ़ाते हुए संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.