Headlines

Tripura Rathyatra Tragedy त्रिपुरा में रथ यात्रा के दौरान हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से 7 लोगों की मौत,18 घायल

SKJ Law College
Advertisements

Tripura 28 June : Tripura Rathyatra Tragedy त्रिपुरा की उनाकोटी जिले में रथ यात्रा के दौरान हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से 7 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हैं. भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव जो कुमार घाटी इलाके में लगभग 5:00 बजे निकाली जा रही थी, 133 किलोवाट ओवरहेड केबल के संपर्क में आने से कई लोग बिजली की चपेट में आ गए हैं. घटना का दृश्य इतना वीभत्स था कि उसकी तस्वीर दिखाना उचित नहीं है.

रथ यात्रा इस्कॉन मंदिर की ओर से जगन्नाथ यात्रा निकाली जा रही थी जो हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया. सात लोगों की मौत का समाचार है जिसमें 2 बच्चे शामिल है और लगभग 20 लोगों घायल हैं. हालांकि अपुष्ट समाचार के अनुसार 22 मौतों की बात कही जा रही है. इस यात्रा रथ यात्रा को उल्टा रथ यात्रा उत्सव के नाम से जाना जाता है जो कुमार घाट इलाके में लगभग शाम 5:00 बजे निकाली जा रही थी. लोहे से बने रथ को खींचा जा रहा था इसी दौरान 133 किलोवाट ओवरहेड केवल इसके संपर्क में आ गया.

त्रिपुरा में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के 1 सप्ताह बाद उल्टी रथयात्रा निकाली जाती है या इसे घूरती रथ यात्रा भी कहा जाता है यानि पीछे की तरफ खींचने वाला रथ यात्रा. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक शाह ने इस हादसे पर दुख जताया है.

#tripura #rathyatra #jagannath #tragedy