Headlines

Vidya Bharti क्षेत्रीय विद्वत परिषद की ऑनलाइन संगोष्ठी “भारतीय ज्ञान परंपरा” विषय पर

Vidya Bharti
Advertisements

Muzaffarpur 4 August : Vidya Bharti विद्या भारती क्षेत्रीय विद्वत परिषद की ऑनलाइन बैठक में “भारतीय ज्ञान परंपरा” विषय पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता विद्या भारती क्षेत्रीय विद्वत परिषद के प्रमुख डॉ डीएन सिंह ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा वैज्ञानिक और व्यावहारिक चिंतन पर आधारित है।

Vidya Bharti क्षेत्रीय विद्वत परिषद

सभी वैश्विक समस्याओं का समाधान भारतीय ज्ञान परंपरा में निहित है। हजारों वर्ष पुरानी यह ज्ञान परंपरा विश्व बंधुत्व की भावना से ओतप्रोत है।

वैश्विक समस्याओं का समाधान भारतीय ज्ञान परंपरा में निहित है: डॉ डी एन सिंह

Vidya Bharti क्षेत्रीय विद्वत परिषद की ऑनलाइन संगोष्ठी "भारतीय ज्ञान परंपरा" विषय पर
Vidya Bharti क्षेत्रीय विद्वत परिषद की ऑनलाइन संगोष्ठी “भारतीय ज्ञान परंपरा” विषय पर

इसी को ध्यान में रखकर भारत सरकार ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था सेल की स्थापना की है। इसके माध्यम से नई शिक्षा नीति के मूल्य को धरातल पर उतारने की कोशिश की जा रही है। भारत केंद्रित शिक्षा पद्धति को विश्व स्तर पर लागू करने की जरूरत है। इस दिशा में समग्र रूप से प्रयास करने की जरूरत है। भारतीय ज्ञान परंपरा को वर्तमान शिक्षा प्रणाली में निहित करने से संतुलित और समृद्ध शिक्षण प्रणाली का विकास हो सकता है। सभी क्षेत्रों में शोध और अनुसंधान को पर बल देने की जरूरत है।


इस अवसर पर लोक शिक्षा समिति की पदाधिकारी डॉ सुधा बाला, भाषा विकास मंच के संयोजक डॉ राजेश्वर कुमार, प्रो अंकज कुमार, डॉ प्रतिमा आदि ने भारतीय ज्ञान परंपरा पर अपने विचार प्रस्तुत किये।


संगोष्ठी की शुरुआत डॉ सौरभ कुमार ने सरस्वती वंदना से की। सम्मानित अतिथियों का परिचय प्राचार्य प्रो राजेश कुमार वर्मा ने कराया। विषय प्रवेश डॉ ललित किशोर ने कराया। अध्यक्षीय भाषण डॉ सत्यनारायण गुप्ता द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन लोक शिक्षा समिति के प्रदेश मंत्री डॉ सुबोध कुमार ने किया।

One thought on “Vidya Bharti क्षेत्रीय विद्वत परिषद की ऑनलाइन संगोष्ठी “भारतीय ज्ञान परंपरा” विषय पर

  1. सर मैं रिसर्च स्कॉलर हूँ और प्राइवेट B.Ed. कॉलेज में DELEd व्याख्याता पद पर कार्य कर रही हूँ। मै भी विद्या भारती क्षेत्रिय विद्वत परिषद का सदस्य बनना चाहती हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *