1978 बैच के विजय कुमार सिंह को रक्षा मंत्रालय के भूतपूर्व सैनिक कल्याण का सचिव बनाया गया
मुजफ्फरपुर 20 September : जिला स्कूल मुजफ्फरपुर के पूर्ववर्ती छात्र को बनाया गया भूतपूर्व सैनिक कल्याण सचिव. जिला स्कूल की 1978 बैच के विजय कुमार सिंह को रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है. सोमवार 19 सितंबर को उन्होंने पदभार संभाला. विजय कुमार सिंह 1990 बैच के पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. इन्होने वस्त्र मंत्रालय में विशेष सचिव तथा कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्य किया है.

Prayagraj Delhi Indigo Flight में सुरक्षा में बड़ी चूक, कांटा चम्मच लेकर चढ़ा होटल मालिक – GoltooNews https://t.co/3SlRvubsDV #securitylapse #indigoflight #prayagraj
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 20, 2022
मुजफ्फरपुर में उनके सहपाठी उनमें संजीव साहू, अजय, आलोक सिंह, संजय मेहरोत्रा ने बधाई दी और कहा कि यह मुजफ्फरपुर के लिए गौरव की बात है.
Muzaffarpur Traffic Collapsed हांफता ट्रैफिक मुजफ्फरपुर का – GoltooNews https://t.co/TAgXTOn389 #Muzaffarpur #Traffic pic.twitter.com/AqV7sCkNAn
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 20, 2022
#Muzaffarpur #Muzaffarpurnews

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।